Vastu Tips: बेडरुम में रखी अलमारी में जरूर रखनी चाहिए ये 3 चीजें, खुशहाल रहता है वैवाहिक जीवन

By अनन्या मिश्रा | Jan 13, 2024

घर के हर स्थान का किसी न किसी ग्रह से संबंध होता है। वहीं घर का हर स्थान किसी न किसी चीज का प्रतिनिधत्व करता है। उदाहरण के तौर पर घर का बेडरुम वैवाहिक जीवन का प्रतीक माना जाता है। क्योंकि बेडरुम का संबंध शुक्र ग्रह से होता है। लेकिन बेडरुम में शुक्र ग्रह से ज्यादा उस ग्रह का प्रभाव अधिक होता है, जिस ग्रह की दिशा में बेडरुम स्थित होता है। इसके अलावा बेडरुम में रखी जाने वाली चीजों भी वैवाहिक संबंधों को दर्शाती हैं। इसलिए वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि बेडरूम और उसमें रखी वस्तुएं वास्तु के हिसाब से होनी चाहिए।


वास्तु शास्त्र के मुताबिक बेडरुम में रखी अलमारी का विशेष महत्व माना जाता है। क्योंकि अलमारी में वैवाहिक जीवन से जुड़ी वस्तुएं मुख्य रूप से रखी जाती हैं। इसलिए बेडरूम में अलमारी का सही दिशा में होना उतनी ही जरूरी होता है जिनता कि उस अलमारी में क्या रखना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: Vastu Tips: गृह प्रवेश के दौरान किसी को भी नहीं देने चाहिए ऐसे गिफ्ट्स, रिश्तों में आ सकती है कड़वाहट


अलमारी में क्या-क्या रखें

वास्तु शास्त्र के अनुसार, बेडरुम में रखी अलमारी में मुख्य रूप से 3 चीजें जरूर होनी चाहिए। यह तीन वस्तुएं- आपके द्वारा लगाए जाने वाला बिंदी का पत्ता, सिन्दूर की डिब्बी और चूड़ियां आदि होनी चाहिए। ध्यान रखें कि अलमारी में सुहाग का वही सामान रखना चाहिए, जो रोजाना आपके इस्तेमाल में आता हो।


शादी का जोड़ा

वहीं दूसरी वस्तु जो अलमारी में जरूर रखनी चाहिए, वह है शादी का जोड़ा। कई बार लोग शादी के जोड़े को बैग आदि में रखकर बेड में रख देते हैं। लेकिन वास्तु के मुताबिक ऐसा करना सही नहीं माना जाता है। भले ही आप अपने शादी के जोड़े को दोबारा न पहनें, लेकिन इसके हमेशा बेडरुम की अलमारी में ही रखना चाहिए। ऐसा करने से वैवाहिक जीवन में तनाव काफी कम होता है।


गहने व कपड़े

इसके अलावा तीसरी चीज जो अलमारी में हमेशा रखनी चाहिए। वह है सास द्वारा पहली बार दिए गए कपड़े व गहनें आदि या फिर कोई अन्य वस्तु। सास के द्वारा दी गई वस्तु न सिर्फ लड़की बल्कि लड़के को भी अपने बेडरूम में रखी अलमारी में ही रखनी चाहिए। ऐसा करने से ससुराल पक्ष से संबंध मधुर होने के साथ मजबूत भी होते हैं।

प्रमुख खबरें

लोगों ने पहचान लिया कौन असली, कौन नकली, एकनाथ शिंदे ने महायुति की जीत पर पूरा भरोसा जताया

जो लोग अपने बच्चों की देखभाल नहीं कर सकते, वो..., राज और उद्धव के पुनर्मिलन पर एकनाथ शिंदे का तंज

हाई कोर्ट का फैसला मेरे लिए मौत है, कुलदीप सेंगर के खिलाफ पीड़िता करेगी SC का रुख

अमित शाह का ऐलान, भारत टैक्सी शुरू करेगी सरकार, जानें किसे होगा इसका लाभ