जन्माष्टमी पर बन रहा यह वृद्धि योग, 5 राशियों को होगा लाभ

By अनीष व्यास | Aug 11, 2020

इस साल जन्माष्टमी का त्योहार 11-12 अगस्त को मनाया जाएगा। 12 अगस्त को कृतिका नक्षत्र लगेगा। जबकि चंद्रमा मेष और सूर्य राशि में संचार करेंगे। कृतिका नक्षत्र और राशियों की स्थिति के कारण वृद्धि योग बन रहा है। पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर के निदेशक विश्वविख्यात भविष्यवक्ता और कुण्डली विश्ल़ेषक अनीष व्यास ने बताया कि जन्माष्टमी पर इस बार सुबह 8.37 मिनट पर वृद्धि योग भी बनेगा, जो कई राशियों को लाभ दे सकता है। मेष, कर्क, सिंह, धनु और मीन राशि वालों के लिए वृद्धि योग ज्यादा लाभकारी रहेगा। मान्यता है कि वृद्धि योग में पूजा करने से फल दोगुना प्राप्त होता है। वृद्धि योग में किए गए कार्यों में निश्चित रूप से सफलता मिलती है। नया रोजगार या व्यापार शुरू करने वालों को इस योग से काफी लाभ होता है। इस योग में किए गए काम में न तो कोई रुकावट आती है और न ही उसमें नुकसान की संभावना होती है।

इसे भी पढ़ें: भगवान कृष्ण ने सांदीपनि आश्रम में ली थी शिक्षा, बलराम और सुदामा थे सखा

मेष राशि

जन्माष्टमी पर बन रहे वृद्धि योग से मेष राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति मजबूत होने के साथ ही धन-संपदा का लाभ होगा। व्यापार में तरक्की मिलने की संभावना है।

वृषभ राशि 

वृषभ राशि के जातकों के लिए इस दिन छोटी-मोटी यात्रा के योग बन सकते हैं। इन यात्राओं से आपको लाभ भी हो सकता है। व्यर्थ की चिंता में ना पड़ें।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों को वृद्धि योग से लाभ होने का योग बन रहा है। इसके साथ ही इस राशि के जातकों के व्यापार और नौकरी में आ रही बाधाएं भी दूर होंगी। धन का संचय होगा।

कर्क राशि

कर्क  राशि वालों को भी जन्माष्टमी पर वृद्धि योग से धन की प्राप्ति हो सकती है। कॅरियर में सकारात्मक बदलाव के योग भी बन रहे हैं। जीवन की कोई बड़ी समस्या इस वक्त हल हो सकती है।

इसे भी पढ़ें: जन्माष्टमी 11 को है या 12 अगस्त को ? जानें पूजन विधि और व्रत कथा

सिंह राशि

इस राशि के जातकों के भाग्य में धन लाभ के योग बन रहे हैं। ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक, इस राशि के जातकों को कर्ज में दिया धन वापस मिल सकता है। संतान पक्ष से भी सुख प्राप्त हो सकता है।

कन्या  राशि

वृद्धि योग से कन्या राशि वालों को लाभ मिलने की संभावना बहुत कम है। आपको धन की हानि से बचना होगा. खर्चों से बचें। अंजान शख्स के साथ रुपयों का लेन-देन ना करें। बिजनेस पार्टनर के साथ विवाद हो सकता है।

तुला राशि

कारोबार में वृद्धि होगी। समझदारी से किए गए फैसले लाभ देंगे। किसी भी तरह की जल्दबाजी बड़ा नुकसान दे सकती है।बड़ों की राय मानकर काम करने से दोगुनी तरक्की मिलेगी।

वृश्चिक राशि

धन की स्थिति पहले की तुलना में बेहतर हो सकती है। लेकिन बहुत ज्यादा लाभ की उम्मीद ना करें। दिनचर्या काफी व्यस्त रहेगी। वाणी पर नियंत्रण रखने से बिगड़े काम संवर सकते हैं। 

धनु राशि

इस राशि के जातकों को कॅरियर में लाभ होगा। व्यापार में लाभ के प्रबल योग बन रहे हैं। कहीं से कोई शुभ समाचार भी प्राप्त हो सकता है।

इसे भी पढ़ें: भगवान श्रीकृष्ण को अत्यन्त प्यारी थीं माता यशोदा और श्रीराधारानी

मकर  राशि

मकर राशि वालों को भी वृद्धि योग से बहुत ज्यादा लाभ नहीं होने वाला है। काम का बोझ बढ़ेगा। बेवजह तनाव का शिकार हो सकते हैं। वाद-विवाद से दूर रहें। कोर्ट-कचहरी के मामलों में बड़ा झटका लग सकता है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए धन की स्थिति पहले की तरह ही सामान्य रहने वाली है। सेहत में सुधार होगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। छोटी यात्रा के योग बन रहे हैं।

मीन राशि

इस राशि के जातकों को जन्माष्टमी पर बन रहे वृद्धि योग का जबरदस्त लाभ मिलेगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस राशि के जातकों को लाभ हो सकता है। कॅरियर में भी तरक्की मिलने के योग हैं। 

- अनीष व्यास

भविष्यवक्ता और कुण्डली विश्ल़ेषक

प्रमुख खबरें

Team India में अब चलेगी Gautam Gambhir की? Suryakumar Yadav की Captaincy पर लेंगे आखिरी फैसला!

TVK कैबिनेट में शामिल होने पर Thirumavalavan की सफाई, बोले- VCK कार्यकर्ताओं ने मुझे मजबूर किया

पाक आर्मी चीफ Asim Munir की तेहरान यात्रा सफल? USA को उम्मीद, Iran आज मान लेगा डील

Rajnath Singh का Shirdi से ऐलान: कोई ताकत नहीं रोक सकती, India बनेगा Top Arms Exporter