तलाक होते ही बॉयफ्रेंड के साथ लिव इन रिलेशन में रहने लगीं ये एक्ट्रेसेज़, कई टॉप नाम हैं लिस्ट में शामिल

By प्रिया मिश्रा | May 04, 2022

प्यार तो सभी करते हैं लेकिन सबका प्यार मुकम्मल नहीं हो पाता। बॉलीवुड एक्ट्रेसेज ने भी प्यार में दर्द सहने के बावजूद खुद को एक दूसरा मौका दिया। बी-टाउन में जहां कुछ कपल्स ने शादी के सालों बाद तलाक ले लिया तो कुछ ने कुछ ही दिनों के रिलेशन के बाद अपनी राहें अलग करने का फैसला लिया। हालांकि कुछ एक्ट्रेसेस नहीं तलाक लेने के बाद लिव इन रिलेशनशिप भी ट्राई किया। आज के इस लेख में हम आपको ऐसी बॉलीवुड एक्ट्रेसेज के बारे में बताने जा रहे हैं जो पति को तलाक देकर बॉयफ्रेंड के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगीं -

मलाइका अरोड़ा 

एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और अभिनेता अरबाज खान 18 सालों तक शादी के बंधन में बंधे थे। लेकिन दोनों ने आपसी सहमति से तलाक ले लिया। अब मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में हैं।

दीया मिर्जा

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीया मिर्जा ने साहिल संघा के साथ तलाक का ऐलान करके सबको हैरान कर दिया था। इसके बाद दिया ने वैभव रेकी के साथ शादी की और एक बेटे को जन्म दिया। रिपोर्ट्स की मानें तो शादी से पहले दोनों लिव इन रिलेशनशिप में थे।

कल्कि केकलां

एक्ट्रेस कल्कि केकलां ने फिल्म मेकर अनुराग कश्यप के साथ पहली शादी की थी। हालांकि, यह रिश्ता ज्यादा दिन नहीं चल पाया और दोनों ने तलाक ले लिया। इसके बाद कल्कि ने गाय हर्ष बर्ग को डेट किया। दोनों एक साथ लिव-इन में रहने लगे और बिना शादी के ही कल्कि ने एक बेटी को जन्म दिया।

इसे भी पढ़ें: लॉकअप में कभी हुईं टॉपलेस तो कभी खुले में नहाईं, फिनाले से पहले शो से बाहर हुईं पूनम पांडे

काम्या पंजाबी

एक्ट्रेस काम्या पंजाबी ने पहली शादी बंटी नेगी से की थी, जिससे उन्हें एक बेटी है। दोनों ने शादी के करीब दस साल बाद 2013 में तलाक ले लिया था। इसके बाद काम्या ने दिल्ली बेस्ड बिजनेसमैन शलभ डांग के साथ शादी की। ऐसा कहा जाता है कि दोनों शादी से पहले लिव इन रिलेशन में थी

पूजा बत्रा

बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा बत्रा ने साल 2002 में सर्जन सोनू अहलूवालिया के साथ शादी की थी। हालांकि दोनों की शादी लंबी नहीं चली। इसके बाद पूजा ने नवाब शाह को डेट किया और दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में थे। इन दिनों पूजा और नवाब शाह अपनी शादीशुदा जिंदगी में खुश हैं।

 

इसे भी पढ़ें: सुनील शेट्टी ने शुरू की बेटी अथिया शेट्टी और केएल राहुल की शादी की तैयारी, जानें कब और कहाँ होगी वेडिंग

रश्मि देसाई

एक्ट्रेस रश्मि देसाई ने साल 2012 में एक्टर्स रणधीर सिंह संधू के साथ शादी की थी। हालांकि साल 2016 में दोनों का तलाक हो गया था। इसके बाद बिग बॉस में खुलासा हुआ था कि रश्मि और अरहान लिव इन रिलेशनशिप में थे।

प्रमुख खबरें

Pedicure at Home: घर पर पार्लर जैसा Pedicure करें, पैरों की खूबसूरती से सबको चौंका दें

Dhurandhar 2 का Box Office पर ऐसा क्रेज, टिकट के लिए तरसे Sunil Gavaskar, एक्टर से मांगी मदद

RCB का बड़ा एक्शन: Chinnaswamy Stadium की सुरक्षा पर 7 करोड़ खर्च, AI से होगी निगरानी

West Asia संकट के बीच सरकार का बड़ा ऐलान, Petrol-Diesel का पूरा स्टॉक, घबराने की जरूरत नहीं