तो ये हैं पंजाब के मुख्यमंत्री पद के संभावित उम्मीदवार, चन्नी और सिद्धू के बीच जारी है खींचतान

By अनुराग गुप्ता | Jan 07, 2022

चंडीगढ़। पंजाब में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। भारत निर्वाचन आयोग जल्द ही इसकी घोषणा कर सकता है। ऐसे में राजनीतिक दलों ने नेताओं ने मतदाताओं को लुभाने के लिए एड़ी से लेकर चोटी तक अपनी पूरी ताकत झोंक रखी है। प्रदेश में मौजूदा चरणजीत सिंह चन्नी के नेतृत्व वाली कांग्रेस की सरकार है लेकिन कांग्रेस ने आगामी चुनाव को लेकर अभी तक मुख्यमंत्री उम्मीदवार का ऐलान नहीं किया है लेकिन माना जा रहा है कि कांग्रेस में 3 संभावित मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हैं। ऐसे में हम आपको पंजाब के राजनीतिक दलों के संभावित उम्मीदवारों के बारे में जानकारी दे देते हैं। 

इसे भी पढ़ें: पंजाब में कांग्रेस और शिअद के बीच ही होता रहा है कांटे का मुकाबला, ये हैं अब तक के मुख्यमंत्री 

आम आदमी पार्टीआम आदमी पार्टी ने अभी तक मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार की घोषणा तो नहीं की है लेकिन माना जा रहा है कि जल्द ही पार्टी भगवंत मान को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित कर देगी। क्योंकि साल 2017 के विधानसभा चुनाव में पार्टी ने कोई उम्मीदवार घोषित नहीं किया था, जिसकी वजह से उन्हें चुनावों में काफी नुकसान हुआ था। ऐसे में पार्टी पुराने चुनावों से सीख लेते हुए भगवंत मान को अपना मुखिया बनाने का मन बना रही है।

प्रमुख खबरें

US Immigration Fraud: भारतीय वकील Suraj Raj Singh पर 4 करोड़ का जुर्माना, फर्जी Asylum आवेदन का आरोप

1 अगस्त को Tamil Nadu जाएंगे Rahul Gandhi पर मुख्यमंत्री विजय से नहीं होगी मुलाकात

Ben Stokes की वापसी पर सस्पेंस बरकरार, Rob Key बोले- Ashes 2027 से पहले मुमकिन है धाकड़ ऑलराउंडर का कमबैक

Bombay High Court ने कचरा फैलाने की प्रवृत्ति पर जताई नाराजगी, नगर निकाय को दिए निर्देश