बॉलीवुड की इन अभिनेत्रियों ने खुलकर कबूली थी प्लास्टिक सर्जरी करवाने वाली बात, कई हुईं थी बुरी तरह ट्रोल

By एकता | Apr 10, 2022

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक अभिनेत्रियां हैं। जब-जब यह बॉलीवुड की यह अभिनेत्रियां बड़ी स्क्रीन पर आती है तब-तब इनकी खूबसूरती से नजरें हटाना हर किसी के लिए मुश्किल हो जाता है। फिल्म इंडस्ट्री की कितनी अभिनेत्रियों को उनकी खूबसूरती के लिए कई तरह के खिताबों से नवाजा भी गया है। बॉलीवुड की इन अभिनेत्रियों की सुंदरता से इंकार करना मुश्किल है। पर हिंदी सिनेमा में कई अभिनेत्रियां ऐसी भी मौजूद हैं जिन्होंने अपनी खूबसूरती को बढ़ाने के लिए प्लास्टिक सर्जरी का सहारा लिया है और वह आज इस बात को गर्व के साथ स्वीकार भी करती हैं। चलिए बताते हैं आपको इन अभिनेत्रियों के बारें में-

शिल्पा शेट्टी

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी अपनी खूबसूरती और फिटनेस की वजह से काफी लोकप्रिय हैं। 46 साल की उम्र में भी अभिनेत्री ने खुद को काफी फिट रखा हुआ है जिसकी लोग जमकर तारीफ भी करते हैं। जहाँ एक तरफ शिल्पा शेट्टी की गिनती बॉलीवुड की फिट और सेक्सी अभिनेत्रियों में होती है। वहीं दूसरी तरह प्लास्टिक सर्जरी करवाने वाली अभिनेत्रियों में भी शिल्पा शेट्टी का नाम शुमार है। शिल्पा शेट्टी ने अपनी खूबसूरती को बढ़ाने के लिए अपनी नाक की सर्जरी करवाई थी। नोज जॉब के बारे में बात करते हुए शिल्पा शेट्टी ने इंडिया टुडे को दिए एक इंटरव्यू में कहा था कि हाँ, मैंने नोज जॉब करवाई है। इसमें कौन सी बड़ी बात है?

इसे भी पढ़ें: टाइट गाउन में ईशा गुप्ता ने फ्लॉन्ट किये अपने परफेक्ट कर्व्स, देखने वालों के छूटे पसीने


प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा उन गिनी चुनी बॉलीवुड अभिनेत्रियों में शुमार है जिन्होंने दुनियाभर में अपना नाम बनाया है। प्रियंका चोपड़ा हमेशा से ही हर बात पर अपनी बेबाक राय रखती नजर आयी हैं। अभिनेत्री की प्लास्टिक सर्जरी की अफवाहें कई बार चर्चा में आयी थीं हाल ही में प्रियंका ने अपनी पुस्तक अनफिनिश्ड में इस बात का खुलासा किया। प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि उनकी पॉलीप के इलाज के लिए उनकी सर्जरी हुई थी। सर्जरी के दौरान डॉक्टर ने गलती से उनकी नाक कट कर दी थी। जिसकी वजह से उन्हें अपनी नाक ठीक करवाने के लिए कई और सर्जरी करवानी पड़ी थीं।

इसे भी पढ़ें: Lock Upp: करण कुंद्रा पर चढ़ा तेजस्वी प्रकाश के प्यार का जादू, शो में एक्टर ने जगजाहिर की अपनी फीलिंग्स


अनुष्का शर्मा

अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने साल 2014 के आस पास अपने होठों की सर्जरी करवाई थी। होठों की सर्जरी करवाने के बाद अभिनेत्री पहली बार फिल्म फिल्म 'पीके' में नजर आयी थीं। फिल्म में अनुष्का का लुक देखकर हर कोई हैरान रह गया था। उनकी स्माइल पर कई तरह के मीम्स भी बने थे और लोगों ने उन्हें प्लास्टिक सर्जरी के लिए जमकर ट्रोल भी किया था। उस समय अभिनेत्री पर लोग ने इतने भद्दे कमेंट्स कर रहे थे कि क्रिकेट विराट कोहली ने अपने सोशल मीडिया के जरिये लोगों को खरी खोटी सुनाई थी। इसके बाद अनुष्का शर्मा ने इंडियन एक्सप्रेस को दिए एक इंटरव्यू में कहा था कि मैंने नहीं सोचा था कि मुझे अपने होठों की सर्जरी करवाने से पहले लोगों को बताना होगा। यह मेरा शरीर और मेरा निर्णय है। यह मेरा निर्णय था और मेरी फिल्म बॉम्बे वेलवेट में मेरे लुक के लिए किया गया था।

इसे भी पढ़ें: टाइट ड्रेस पहनकर रश्मि देसाई ने करवाया ग्लैमरस फोटोशूट, सेक्सी टांगों और हॉट कर्व्स पर अटकी निगाहें


आयशा टाकिया

आयशा टाकिया बॉलीवुड की बेहद खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक थी। आठ साल लंबे करियर में आयशा टाकिया ने अपनी खूबसूरती की वजह से बॉलीवुड में एक अलग पहचान बना ली थी। एक समय ऐसा भी था जब उनकी खूबसूरती से बॉलीवुड की हर अभिनेत्री की खूबसूरती की तुलना की जाती थी। अभिनेत्री ने अपने बेटे के जन्म के बाद फिल्म इंडस्ट्री की अलविदा कह दिया था। इसके बाद अभिनेत्री तब सुर्खियों में आयी जब एक इवेंट के दौरान लोगों के लिए उन्हें पहचानना मुश्किल हो गया था। अभिनेत्री अपने होठों की प्लास्टिक सर्जरी करवाई थी। जिसकी वजह से उनका पूरा लुक ही बदल गया था। इसको लेकर अभिनेत्री काफी ट्रोल भी हुई थी। स्पॉटबॉय को दिए एक इंटरव्यू में अभिनेत्री ने कहा था कि नकारात्मक टिप्पणियां अब उन्हें परेशान नहीं करती हैं।

प्रमुख खबरें

SEBI Order के खिलाफ SAT पहुंचे Zee Entertainment और Punit Goenka, बुधवार को होगी अहम सुनवाई

Lionel Messi को चैंपियन बनाने वाले पिता Jorge Messi का निधन, दिग्गज Rafael Nadal ने जताया गहरा शोक

Aston Villa छोड़ PSG लौटे Lucas Digne, 11 साल बाद फिर पहनेंगे पेरिस की जर्सी, 2029 तक हुआ Deal साइन

5 साल के फतेह ने Thailand में रचा इतिहास, Gatka on Skates में जीता World Martial Arts Games Gold Medal