Padma Awards 2022: CDS रावत, आजाद-पूनावाला समेत इन हस्तियों को मिला पद्म पुरस्कार, राष्ट्रपति ने किया सम्मानित

By अभिनय आकाश | Mar 21, 2022

देश की राजधानी दिल्ली में राष्ट्रपति रामवाथ कोविंद ने पद्द पुरस्कारों का वितरण किया। इस दौरान उन्होंने उन तमाम विभिन्न क्षेत्रों के विभूतियों को सम्मानित किया जिनके नाम कका ऐलान बीते हफ्ते किया गया था। जिसमें हेलीकॉप्टर हादसे में शहीद हुए देश के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत के अलावा वरिष्ठ कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद का नाम भी शामिल है। 

सीडीएस बिपिन रावत को मरणोपरांत पद्म विभूषण दिया गया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने जनरल बिपिन रावत की बेटी कृतिका और तारिणी को पुरस्कार दिया। वहीं कांग्रेस के नेता गुलाम नबी आजाद को पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया।  

इसे भी पढ़ें: हिंद-प्रशांत क्षेत्र में अपनी दादागीरी पर अंकुश से बौखलाया चीन, नाटो और यूक्रेन का जिक्र कर भारत को धमका रहा?

इन्हें किया गया सम्मानित

सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया के एमडी साइरस पूनावाला ने व्यापार और उद्योग के क्षेत्र में पद्म भूषण प्राप्त किया। गुरमीत बावा की बेटी कला के क्षेत्र में पद्म भूषण पुरस्कार (मरणोपरांत) प्राप्त किया है। योग के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए स्वामी शिवानंद को राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद से पद्म श्री पुरस्कार मिला। भारतीय निर्देशक चंद्रप्रकाश द्विवेदी को सिनेमा में उनके काम के लिए राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद से पद्म श्री पुरस्कार मिला। राधे श्याम खेमका (मरणोपरांत) के पुत्र को साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में पद्म विभूषण मिला। सच्चिदानंद स्वामी को साहित्य और शिक्षा में उनके काम के लिए राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद से पद्म भूषण पुरस्कार मिला। हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया को राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद से पद्म श्री पुरस्कार मिला। पैरा-शूटर अवनि लेखारा को खेल श्रेणी में पद्म श्री पुरस्कार मिला। 

प्रमुख खबरें

Privacy पर छिड़ी बहस के बीच Meta का बड़ा एक्शन, AI Glasses में छेड़छाड़ पर बंद होगा Camera

Wimbledon में भारतीय टेनिस का नया सितारा, Arnav Paparkar 36 साल बाद Junior Quarter-Final में।

FIFA World Cup में रेफरी पर बड़ा बवाल, Argentina से हार के बाद मिस्र ने FIFA में दर्ज कराई शिकायत

Hormuz में हमलों से Crude Oil में लगी आग, US-Iran तनाव से भारत की भी बढ़ी टेंशन।