इस तरह के सपनों का होता है शनिदेव से सीधा संबंध, जान लें इनका मतलब

By प्रिया मिश्रा | May 31, 2022

स्वप्नशास्त्र के अनुसार हर सपने का कुछ न कुछ मतलब होता है। ऐसा माना जाता है कि सपने भविष्य में होने वाली अच्छी-बुरी घटनाओं का संकेत देते हैं। सपने में कुछ चीज़ों का दिखना शुभ माना जाता है। वहीं, कुछ ऐसी चीज़ें हैं जिनका सपने में दिखना अशुभ माना जाता है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, कुछ सपनों का सीधा संबंध शनिदेव से माना जाता है। इन सपनों का मतलब शनिदेव की कृपा होने या उनकी नाराजगी होने का संकेत देते हैं। आइए जानते हैं शनिदेव से जुड़े सपनों के बारे में -

सपने में शनि देव की मूर्ति देखने का मतलब शुभ और अशुभ दोनों सकता है। अगर जातक की कुंडली में शनि की स्थिति शुभ है तो उसे अच्छा फल मिलेगा और अगर बुरी तो ये सपना किसी बड़ी मुश्किल का संकेत हो सकता है। आमतौर पर सपने में शनि देव की तस्वीर या मूर्ति देखना बहुत शुभ माना जाता है। इसका मतलब है कि आप को जल्दी कोई शुभ समाचार मिल सकता है। इस सपने को देखनी चाहिए भी मतलब होता है कि आप को जल्दी नहीं नौकरी के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। यह सपना परिवार में किसी नन्हे मेहमान के आने का संकेत भी देता है।

इसे भी पढ़ें: शनिदेव की कृपा के लिए आज ही करें ये सरल उपाय, दूर होंगे सारे कष्ट और हो जाएंगे मालामाल

शनिदेव आशीर्वाद दे रहे हैं

अगर सपने में शनिदेव आप को आशीर्वाद दे रहे हैं तो यह सपना बहुत शुभ माना जाता है। इसका मतलब है कि जल्दी आपके सारे कष्ट दूर होने वाले हैं। अगर किसी बीमार व्यक्ति को यह सपना आता है तो उसका मतलब है कि उसे जल्दी रोगों से छुटकारा मिल सकता है।

शनि मंदिर देखना 

यदि सपने में शनि मंदिर दिखाई दे तो इसका मतलब आप पर शनिदेव की विशेष कृपा बरसेगी। इस सपने का मतलब है कि जल्दी आपकी किस्मत के ताले खुलने वाले हैं। सपना आर्थिक लाभ और महत्वपूर्ण कामों में सफलता मिलने का योग भी बनाते है।

- प्रिया मिश्रा 

प्रमुख खबरें

अस्पताल में भर्ती होने की अफवाहों पर लगा विराम! जलसा के बाहर प्रशंसकों से मिले Amitabh Bachchan, जारी रखी दर्शन की परंपरा

Twisha Sharma Death Case: अब CBI करेगी जांच, Supreme Court की निगरानी में Bhopal पहुंची टीम

सीतामढ़ी में सनसनी! दफनाने के एक महीने बाद कब्र से निकाला गया 14 वर्षीय किशोरी का शव, दुष्कर्म और हत्या के आरोपों की होगी फॉरेंसिक जांच

Fuel Price Hike: 10 दिन में चौथी बार बढ़े दाम, Rahul Gandhi बोले - महंगाई के सरगना मोदी ने फिर दिखाया खेल