Drink For Acidity: एसिडिटी से छुटकारा दिलाने में बेहद कारगर हैं ये ड्रिंक्स, चुटकियों में दूर होगी यह समस्या

By अनन्या मिश्रा | Nov 09, 2023

इस फेस्टिव सीजन में लोगों के घरों में तरह तरह के तले भुने व्‍यंजन बनते हैं। जिसको खाने से ना सिर्फ बदहजमी बल्कि पेट में गैस बनने की परेशानी भी शुरू हो जाती है। पेट दर्द होने के कारण त्योहार का सारा मजा किरकिरा हो जाता है।

इसे भी पढ़ें: Jaggery Benefits: सर्दी-जुकाम से लेकर स्किन तक के लिए फायदेमंद है गुड़, जानिए ठंड में कैसे करें इसका सेवन

जीरा पानी

आपको बता दें जीरा में फाइबर की मात्रा पायी जाती है। जो आपके पाचन को दुरुस्त रखने में सहायक होती है। जीरा पानी के सेवन से आप एसिडिटी की समस्या से राहत पा सकते हैं। जीरा पानी बनाने के लिए एक पैन में पानी और जीरा डालकर इसको उबाल लें। इसके बाद इसे छान लें और हल्का गुनगुना रहने पर इसको पी लें।

नींबू और शहद का ड्रिंक

नींबू में एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण और विटामिन सी पाया जाता है। जो पेट में मौजूद बैक्टीरिया से लड़ते हैं। हल्के गर्म पानी में नींबू का रस मिला लें। फिर उसमें एक चम्मच शहद मिला लें। अब इसको पी लें। इस तरह से यह ड्रिंक भी आपको एसिडिटी की समस्या से राहत देने का काम करेगा। 

सौंफ का पानी

पाचन तंत्र के लिए सौंफ बेहद फायदेमंद मानी जाती है। वहीं सौंफ का पानी पीने से गैस और पेट में जलन की समस्या दूर हो सकती है। सौंफ का पानी पीने के लिए सबसे पहले पानी में सौंफ को उबाल लें। फिर गुनगुने पानी का सेवन कर लें। इसके अलावा रात भर के लिए सौंफ को पानी में भिगोकर भी रख सकते हैं और अगले दिन सुबह उस पानी को पी लें।

हींग का पानी

हींग खाने का स्वाद और सुगंध बढ़ाने के साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। हींग का पानी गैस की समस्या से राहत दिलाने में मदद करता है। इसके लिए एक गिलास गुनगुना पानी में आधा चम्मच हींग पाउडर मिलाएं। इस ड्रिंक का सेवन करने से एसिडिटी की समस्या से राहत पा सकते हैं।

अदरक का पानी

बता दें कि अदरक में एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। इस ड्रिंक को बनाने के लिए अदरक को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। फिर इन टुकड़ों को पानी में उबाल लें। जब यह गुनगुना हो तो इस पानी का सेवन करें। इससे पेट की जलन और गैस से राहत मिलेगी।

प्रमुख खबरें

Tamil Nadu CM Vijay ने महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा का किया विस्तार, 3 मुफ्त सिलेंडर का ऐलान

Treesa-Gayatri ने खत्म किया 15 साल का इंतजार, Saina बोलीं- शानदार प्रदर्शन

MAHAKALI: Shukracharya War Cry Teaser | अक्षय खन्ना का खूंखार अवतार छाया, 8 जनवरी 2027 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

Actor Devan छोड़ेंगे BJP, विजय की पार्टी TVK में होंगे शामिल; मिला अध्यक्ष पद का ऑफर