टीवी की दुनिया से खोजा रास्ता, इन पांच फिल्मों ने सुशांत सिंह राजपूत को बनाया सुपरस्टार

By रेनू तिवारी | Jan 21, 2020

सुशांत सिंह राजपूत को आज सुपरस्टार माना जाता है वह अपने मन मुताबिक स्क्रिप्ट का चयन करते हैं। हर एक्टर को इतनी शौहरत नसीब नहीं होती। सुशांत सिंह राजपूत की एक्टिंग को लोग काफी पसंद करते हैं और आज के समय में वह ऐसे अभिनेता हैं जो अपनी एक्टिंग के दम पर फिल्म चला लेते हैं। सुशांत सिंह राजपूत ने ये कामयाबी अपनी मेहनत से साहिल की हैं। टीवी से अपने करियर की शुरूआत करने वाले सुशांत सिंह राजपूत आज बॉलीवुड के सुपरस्टार्स में से एक हैं। उन्हें भी बॉलीवुड में आते ही बड़ी फिल्में नहीं मिली थी। सुशांत सिंह राजपूत ने भी टीवी और फिल्मों में छोटे किरदार निभाकर ही अपने अभिनय का लोहा मनवाया। आएये हम आपको सुशांत सिंह राजपूत की उन पांच फिल्मों के बारे में बताते हैं जिसने उनको सुपरस्टार बना दिया।

काय पो छे! (Kai Po Che!)

साल 2013 में सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म काय पो छे रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने टीवी सीरीयल में काम करने वाले सुशांत ने अपने फिल्मी करियर की शुरूआत की थी। इस फिल्म में तीन अलग-अलग सोच और रूचि रखने वाले लड़के थे जिनकी जिंदगी को आधार बनाकर फिल्म को बनाया गया था। इस फिल्म ने सुशांत ने काफी अच्छी और रीयल एक्टिंग की थी। लोगों ने उनके काम को पसंद किया था। यह फिल्म इतनी रीयल थी कि आज भी लोगों इसे देखना पसंद करते हैं। इस फिल्म के साथ सुशांत अपनी पहली ही परीक्षा में सफल हुए और फिल्म में शानदार अभिनय के लिए उन्हें फिल्मफेयर बेस्ट डेब्यू के लिए नामित किया गया।

 

एमएस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी  

सुशांत सिंह राजपूत ने तो वैसे कई फिल्में की लेकिन उन्हें सुपरस्टार बनाने वाली फिल्म बनी एमएस धोनी की बायोपिक 'एमएस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी'। धोनी की बायोपिक में जिस तरह की सुशांत ने काम किया उस काम ने उन्हें सिनेमा में एक अलग लेवल का एक्टर बनाया। इस फिल्म ने उन्हें सुपरस्टार बना दिया। उनकी फैन फॉलोइंग काफी बढ़ गई। 

 

शुद्ध देसी रोमांस 

सीरीयस किरदार निभाने के बाद उन्होंने क्यूट और रोमांटिक बॉय का भी किरदार निभाया। इस रोल के बाद सुशांत की फीमेल फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा बढ़ गयी। 2013 में ही सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म शुद्ध देसी रोमांस आयी थी। इस फिल्म में सुशांत काफी क्यूट लग रहे थे। फिल्म की स्टोरी भी कनफ्यूज लव की थी। इस फिल्म में सुशांत के साथ वाणी कपूर और परिणीति चोपड़ा नजर आयी थी। इस फिल्म को भी दर्शकों ने खूब प्यार दिया था।

 

केदारनाथ 

लव स्टोरियों में से एक अलग दर्जे की लव स्टोरी थी फिल्म केदारनाथ की। फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत ने मुस्लिम लड़के का किरदार निभाया था। यह लड़का दिन रात भगवान शिव के दर्शन के लिए आये भक्तों को केदारनाथ धाम तक पिठ्ठू से ले जाता था। फिल्म में पंडित की लड़की सारा अली खान को सुशांत से प्यार हो जाता हैं। दोनों के बीच की केमिस्ट्री काफी अच्छी लगी थी। फिल्म की कहानी भी काफी अच्छी थी। फिल्म के ग्राफिक्स की वजह से फिल्म को अलोचना छेलनी पड़ी थी। बाकी फिल्म शादार थी।

 

छिछोरे

पिछले साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म छिछोरे को में 90 के दशक के कॉ़लोज के दोस्तो की कहानी को दिखाया गया था। जिन्हें कॉलेज में लोग लूजर करते थे लेकिन अलस में वह क्या थे उसे फिल्म में दिखाया गया हैं। फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत में दो किरदार निभाये थे। एक किरदार में वह कॉलेज के स्टूडेंट होते हैं और दूसरे किरदार में एक 17 साल के लड़के के पिता।

 

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Olympic Ice Hockey में Team Canada का तूफान, France को 10-2 से रौंदकर मचाया तहलका।

IND vs PAK मैच में हार का डर? बीच में ही स्टेडियम छोड़कर निकले PCB चीफ Mohsin Naqvi

T20 World Cup: भारत से हार के बाद पाकिस्तान में गुस्सा, प्रशंसकों ने टीम पर उठाए सवाल

IND vs PAK: महामुकाबला बना एकतरफा, Team India ने Pakistan को 61 रन से धोकर 8-1 की बढ़त बनाई।