By अनन्या मिश्रा | Dec 22, 2023
वैसे तो सूट पहनना हर लड़की को पसंद होता है, क्योंकि यह पहनने में बेहद आरामदायक होते हैं। सूट में आपको कई तरह की डिजाइंस और अलग-अलग वैरायटी देखने को मिल जाती है। वहीं अगर आपकी नई-नई शादी हुई है और आप एक नई नवेली दुल्हन हैं, तो आपको सोच-समझकर ही सूट के डिजाइंस चुनने चाहिए। जिससे कि आप उन सूट को लंबे समय तक और आरामदायक तरीके से कैरी कर सकें।
अंगरखा स्टाइल सूट
बता दें कि आज के समय में प्लेन सूट के साथ हैवी दुपट्टे काफी ट्रेंड में हैं। ऐसे में आप खूबसूरत गोटा-पत्ती वर्क के सूट को कैरी कर सकती हैं। इस तरह के सूट बनवाने के लिए आप चंदेरी डिजाइन के फैब्रिक को खरीदकर कस्टमाइज करवा सकती हैं। अंगरखा स्टाइल सूट के साथ गोल्डन कलर की झुमकी आपके लुक में चार चांद लगाने का काम करेंगी।
फ्लोर लेंथ सूट
इस तरह के सूट न सिर्फ देखने में बल्कि पहनने में भी रॉयल लुक देते हैं। फ्लोर लेंथ वाले और हैवी वर्क वाले सूट आपको बाजार में 2000 से 3000 रुपए तक में आसानी से मिल जाएंगे। इस सूट के साथ आप मेसी लुक वाला हेयर स्टाइल बना सकती हैं। इसके साथ ही बालों को गजरे से सजा सकती हैं।
अनारकली स्टाइल सूट
आजकल सिल्क फैब्रिक के आउटफिट्स काफी चलन में हैं। इस तरह के खूबसूरत और क्लासी सूट नई नवेली दुल्हन पर बेहद जचेंगे। मार्केट में अनारकली स्टाइल सूट आपको 2000 से 4000 रुपए तक में आसानी से मिल जाएंगे। इस सूट को कैरी करने के साथ आप ओपन हेयर स्टाइल रख सकती हैं, जो आपके लुक को स्टाइलिश बनाने का काम करेंगे।