Fashion Tips: शादी के फंक्शन में मिनिमल लुक में भी दिखेंगी स्टाइलिश, सिल्क के लहंगे लुक में लगाएंगे चार चांद

Fashion Tips
Creative Commons licenses

शादी में खासतौर पर लड़कियां लहंगा पहनती हैं। वहीं लहंगे में कई डिजाइन और पैटर्न मिल जाते हैं। आज हम आपको सिल्क लहंगे कि कुछ डिजाइंस के बारे में बताने जा रहे हैं। साथ ही इस लहंगे को स्टाइल करने के कुछ आसान टिप्स के बारे में भी जानेंगे।

आज के समय में हर कोई स्टाइलिश दिखने की चाहत रखता है। वहीं इन दिनों वेडिंग सीजन की शुरूआत हो चुकी है। शादियों की तैयारियां वैसे तो महीनों पहले से शुरू हो जाती हैं। शादी में खासतौर पर लड़कियां लहंगा पहनती हैं। वहीं लहंगे में कई डिजाइन और पैटर्न मिल जाते हैं। बता दें कि फैशन का ट्रेंड काफी तेजी से बदल रहा है। आजकल सिल्क लहंगा काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। सिल्क के लहंगे में कई डिजाइन और पैटर्न देखने को मिल जाते हैं। 

ऐसे में अगर आप भी किसी शादी में लहंगा पहनने की सोच रही हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको सिल्क लहंगे कि कुछ डिजाइंस के बारे में बताने जा रहे हैं। साथ ही इस लहंगे को स्टाइल करने के कुछ आसान टिप्स के बारे में भी जानेंगे। जिससे कि शादी जैसे फंक्शन में आपको स्टाइलिश और मिनिमल लुक मिल सके।

इसे भी पढ़ें: Mehndi Designs: वेडिंग सीजन में हाथों पर लगाएं मेहंदी की ये ट्रेंडी डिजाइन, लगेंगी सबसे खूबसूरत

बनारसी सिल्क लहंगा

आजकल बनारसी सिल्क साड़ी के साथ-साथ सिल्क लंहगा भी काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। इसमें आपको कई पैटर्न मिल जाएंगे। बता दें कि इस तरह के बनारसी सिल्क लहंगे आपको मार्केट में 3000 रुपए से लेकर 5000 रुपए तक में मिल जाएंगे। वहीं आप इस बनारसी सिल्क लहंगे के साथ गले में चोकर के साथ मैचिंग स्टड्स इयररिंग्स को कैरी कर सकती हैं। जो आपके लुक में चार चांद लगाने का काम करेगा।

गोटा-पट्टी डिजाइन सिल्क लहंगा 

इसके अलावा आजकल गोटा-पट्टी डिजाइन वाला सिल्क लहंगा काफी चलन में हैं। इस तरह का लहंगा आपको मार्केट में 2500 से 4000 रुपए तक के बीच में मिल जाएगा। बता दें कि इस तरह के लहंगे के साथ आप पर मेसी लुक वाला हेयर बन खूब जचेगा।

पेस्टल कलर सिल्क लहंगा

अगर आप शादी में दिन के फंक्शन में लाइट कलर का आउटफिट पहनना चाहती हैं। तो पेस्टल कलर सिल्क लहंगा पहनना चाहिए। वहीं दिन के फंक्शन के लिए इस तरह का सटल कलर एकदम परफेक्ट है। यह आपको सॉफ्ट लुक देने में मदद करेगा। इसके साथ आप लो मेसी लुक वाली पोनीटेल कर सकती हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़