Palmistry: भाग्यशाली लोगों की हथेली पर मौजूद होती हैं ये रेखाएं, जीवन भर नहीं होती सुख-सुविधाओं की कमी

By अनन्या मिश्रा | Mar 16, 2024

हर व्यक्ति अपने जीवन में सफलता प्राप्त करना चाहता है। सफलता पाने के लिए लोग कड़ी मेहनत भी करते हैं। लेकिन आपने देखा होगा कि कुछ लोग कितनी भी मेहनत कर लें, पर उनको मेहनत के अनुरूप परिणाम नहीं मिल पाते हैं। जिसके वह हकदार होते हैं। तो वहीं कुछ लोग कम मेहनत में भी अच्छी-खासी सफलता हासिल कर लेते हैं। ऐसे लोगों को भाग्य का भरपूर साथ मिलता है और वह कम मेहनत में ही ऊंचाइयों को छू लेते हैं। 

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, किसी भी व्यक्ति की सफलता और असफलता के पीछे हाथ की रेखाओं का अहम रोल होता है। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि हस्तशास्त्र के हिसाब से हथेली में वह कौन सी रेखाएं होती हैं, जो व्यक्ति को धनवान बनाती हैं।

इसे भी पढ़ें: Destiny Number 9 Health Prediction 2024: भाग्यांक 9 वालों को सेहत का रखना चाहिए खास ख्याल, रोजाना करें मेडिटेशन

भाग्य रेखा

हस्तरेखा के मुताबिक यदि किसी जातक की हथेली में भाग्य रेखा चंद्र पर्वत से निकल रही हो, तो ऐसा व्यक्ति समान में खूब मान-सम्मान प्राप्त करता है और धनवान होता है। ऐसे लोगों का धर्म के कार्यों के प्रति अधिक झुकाव होता है।

पर्वतों में उभार होना

अगर किसी जातक की हथेली में शुक्र, गुरु, चंद्रमा और बुध पर्वत में उभार होता है, तो उस व्यक्ति के जीवन में राजलक्ष्मी का योग बनता है। इस योग के चलते व्यक्ति कम उम्र में बहुत सारा धन और मान-सम्मान प्राप्त कर लेता है।

जीवन रेखा से भाग्य रेखा

किसी जातक की हथेली में जीवन रेखा से निकलने वाली भाग्य रेखा यदि शाखा युक्त होती है, तो ऐसा व्यक्ति बहुत धनवान होता है। इन लोगों को पूरा जीवन सुख-सुविधाओं की कमी नहीं होती है।

भाग्य रेखा और जीवन रेखा 

अगर किसी जातक की हथेली में मस्तिष्क रेखा एकदम स्पष्ट होती है और भाग्य रेखा की एक शाखा जीवन रेखा को छूकर निकलती है, तो ऐसा जातक कारोबार में खूब तरक्की करता है और अपार धन कमाता है।

शुभ होते हैं ये निशान

जिस जातक की हथेली में धनुष, चक्र, ध्वजा, रथ, कमल और चतुष्कोण जैसे निशान पाए जाते हैं। उन जातकों पर महालक्ष्मी की विशेष कृपा होती है। वहीं जिन लोगों की हथेली पर हाथी, मछली और छाते जैसा निशान बना होता है, उनको जीवन में यश की प्राप्ति होती है।

प्रमुख खबरें

एक दशक में 4.14 लाख करोड़ रुपये पहुंचा Government Health Expenditure, जेब खर्च घटा

Tarn Taran Bus Accident के घायलों से मिले Bhagwant Mann, मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान

Sonam Wangchuk 60 दिनों के लिए नजरबंद, Leh में सभा और जुलूस पर लगा कड़ा प्रतिबंध

धारी देवी मंदिर के पास 100 वाहनों के लिए बनेगी दो मंजिला Parking, उत्तराखंड सरकार ने तलाशी जमीन