Toe Rings: छोटे पैरों पर बेहद खूबसूरत लगेंगे बिछिया के ये नए डिजाइंस, आप भी करें ट्राई

By अनन्या मिश्रा | Sep 07, 2024

 सभी महिलाएं चाहती हैं कि उनके पैर खूबसूरत नजर आएं। इसके लिए अधिकतर विवाहित महिलाएं पैरों में बिछिया पहनना पसंद करती हैं। वहीं मार्केट में आपको कई सारे डिजाइंस देखने को मिल जाएंगे। लेकिन बिछिया पहनने से आपके पैर खूबसूरत लगें, इसके लिए आपको पैरों के शेप को समझना बेहद जरूरी है।

इसे भी पढ़ें: Kitchen Hacks: छोटे किचन में इन तरीकों से बनाएं बर्तन रखने की जगह, आजमाएं ये हैक्स

मॉडर्न डिजाइन बिछिया

अगर आपके पैर छोटे हैं, तो थोड़े स्टाइलिश डिजाइन वाली बिछिया पहन सकती हैं। सिंपल चांदी के डिजाइन वाली बिछिया बेस्ट रहेंगी। यह बिछिया पूरी उंगली को आसानी से कवर कर लेती है। हालांकि इस तरह की बिछिया पहनें तो पैरों के नाखून ज्यादा न बढ़ाएं। आप इस तरह की बिछिया को न सिर्फ ट्रेडिशनल, वेस्टर्न और इंडो वेस्टर्न लुक के साथ स्टाइल कर सकती हैं।

स्टोन डिजाइन बिछिया

फैंसी डिजाइन वाली बिछिया में आप फ्लोरल और स्टोन वाली बिछिया पहन सकती हैं। स्टोन में आपको कई तरह के डिजाइन देखने को मिल जाएंगे। स्टोन में सबसे ज्यादा मैरून और ग्रीन कलर सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। हर तरह के पैरों में इस तरह की बिछिया अच्छी लगती हैं।

सिंपल चांदी की बिछिया

अगर आप सिंपल डिजाइन वाली बिछिया पहनना पसंद करती हैं, तो आप फूल और अन्य इसी तरह की बिछिया ले सकती हैं। इसमें आपको छोटे या फिर मीडियम डिजाइन देखने को मिल जाएंगे। फैंसी लुक पाने के लिए आप 2-3 उंगलियों में चांदी की बिछिया पहन सकती हैं। यह बिछिया बेस्ट लुक देने में मदद करती है।

प्रमुख खबरें

SIA Investigation: वंधामा नरसंहार के 23 कश्मीरी पंडितों को इंसाफ दिलाने के लिए एक्टिव हुई सुरक्षा एजेंसियां

Chandrababu Naidu ने 1107 किमी Kharagpur-Amaravati हाईवे मंजूरी पर जताया आभार

Ayodhya में Sawan में मछली दावत पर बवाल, कांग्रेस नेता ने दिया संवैधानिक अधिकार का हवाला

भारत बनेगा Global Market का सरताज, 2036 तक Affluent Consumers की रेस में जीतेगा