इन राजनीतिक दलों और नेताओं ने अब तक अपनी डीपी में नहीं लगाई तिरंगे की फोटो, देखें पूरी सूची

By अंकित सिंह | Aug 14, 2022

देश आजादी का 75 वां वर्षगांठ मना रहा है। इस अवसर पर आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत कई आयोजन भी किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से सोशल मीडिया में अपने प्रोफाइल फोटो की जगह तिरंगे का फोटो लगाने की अपील की थी। उसके बाद भाजपा के नेताओं की ओर से अपने प्रोफाइल फोटो में तिरंगे का फोटो लगाया गया। कांग्रेस ने भी अपने स्तर से तिरंगे की फोटो को लगाया है। कांग्रेस ने जवाहरलाल नेहरू के हाथों में तिरंगे को अपने प्रोफाइल फोटो के रूप में लगाया है। तृणमूल कांग्रेस ने अपने हिसाब से आजादी की लड़ाई में अहम योगदान निभाने वाले लोगों का एक कोलाज बनाकर अपने प्रोफाइल फोटो में लगाया है। हालांकि, अभी भी कुछ ऐसे राजनीतिक दल और उसके नेता है जो बातें तो बड़ी-बड़ी करते हैं लेकिन अब तक उन्होंने अपने प्रोफाइल फोटो में तिरंगे को नहीं लगाया है।

इसे भी पढ़ें: तिरंगे की सिर्फ बात करते हैं केजरीवाल, ना खुद की डीपी पर लगाया Tiranga और ना AAP के सोशल मीडिया मंचों पर

तेजस्वी यादव की ओर से भी ट्विटर पर प्रोफाइल फोटो में तिरंगे को नहीं लगाया गया है और ना ही उनके पार्टी आरजेडी ने ऐसा किया है। महाराष्ट्र में शिवसेना और उद्धव ठाकरे के भी ट्विटर पर तिरंगे की फोटो नहीं है। इसके अलावा राज ठाकरे ने भी तिरंगे की फोटो को नहीं लगाया है। पंजाब में अकाली दल ने तिरंगे के फोटो को ट्विटर पर नहीं लगाया है। इसके अलावा झारखंड मुक्ति मोर्चा और हेमंत सोरेन ने भी तिरंगे के फोटो को अपना प्रोफाइल फोटो नहीं बनाया है। तमिलनाडु की बात करें तो मुख्यमंत्री एम के स्टालिन और उनकी पार्टी डीएमके ने तिरंगे की फोटो को प्रोफाइल फोटो नहीं लगाया है। और ना ही वहां के मुख्य विपक्षी दल एआईएडीएमके ने ऐसा किया है। बीजू जनता दल ने भी अभी तक तिरंगे के फोटो को प्रोफाइल फोटो में नहीं लगाया था। नवीन पटनायक ने अभी अभी तक ऐसा नहीं किया है। यह जानकारी खबर लिखे जाने तक की है। 

प्रमुख खबरें

Awami League से सुलह पर बांग्लादेश सरकार का रुख, जिम्मेदारी स्वीकारने की रखी शर्त

कूचबिहार में DRI ने पकड़ा 12.37 करोड़ रुपये का तस्करी का सोना, 4 गिरफ्तार

Kiren Rijiju ने विपक्ष के विरोध मार्च को बताया नाटक, Rahul Gandhi को दी निस्वार्थ सेवा की सलाह

Gurugram में डेटिंग ऐप पर दोस्ती कर 90 लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाली युवती गिरफ्तार