सावन में भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए करें इन मंत्रों का जाप, दूर होंगे सारे कष्ट

By प्रिया मिश्रा | Aug 07, 2021

सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सावन में शिवजी की विधि-विधान से पूजा करने से उनकी विशेष कृपा प्राप्त होती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान शिव को सबसे जल्दी प्रसन्न होने वाला देवता माना जाता है। शास्त्रों में कहा गया है कि बाकी दिनों की अपेक्षा सावन के महीने में भगवान शिव जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं। ऐसा माना जाता है कि सावन में शिव जी के मंत्रों के जाप करने से भोलेनाथ की कृपा प्राप्त होती है और मनवांछित फलों की प्राप्ति होती है। माना जाता है कि इन मंत्रों का जाप करने से सभी कष्टों और पापों का नाश होता है और बिगड़े काम बनने लगते हैं। आज के इस लेख में हम आपको शिवजी को प्रसन्न करने के कुछ प्रभावशाली मंत्र बताने जा रहे हैं-

ऊँ नम: शिवाय।।

महामृत्युंजय मंत्र

ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्।

उर्वारुकमिव बन्धनान मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥

सौभाग्य प्राप्ति एवं परिवार की सुख-शांति के लिए मंत्र:

ॐ साम्ब सदाशिवाय नम:।।

कोर्ट-कचहरी के मामलों से मुक्ति पाने के लिए मंत्र:

ॐ क्रीं नम: शिवाय क्रीं ॐ।।

कारोबार में सफलता के लिए मंत्र:

शिव मंत्र: विशुद्धज्ञानदेहाय त्रिवेदीदिव्यचक्षुषे। श्रेय:प्राप्तिनिमित्ताय नम: सोमाद्र्धधारिणे।।

भूत-प्रेत भगाने के लिए शिव महामंत्र :

प्रचण्डं प्रकृष्टं प्रगल्भं परेशं, अखण्डं अजं भानुकोटिप्रकाशं।

त्रय: शूलनिर्मूलनं शूलपाणिं, भजेऽहं भवानीपतिं भावगम्यम्।।

राजनीति या उच्च पद पाने के लिए मंत्र :

 ॐ देवाधिदेव देवेश सर्वप्राणभूतां वर। प्राणिनामपि नाथस्त्वं मृत्युंजय नमोस्तुते।।

-प्रिया मिश्रा

प्रमुख खबरें

UP Assembly Election 2027: BJP को रोकने के लिए AIMIM चीफ Owaisi ने विपक्षी दलों से मांगा साथ

Kerala University में राजनीतिक गतिविधियों पर रोक का ड्राफ्ट नियम, कर्मचारी यूनियन ने जताया विरोध

उत्तराखंड में 160 किमी लंबे 51 Ropeway प्रोजेक्ट प्रस्तावित, 9 नवंबर से शुरू होगा काम

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप