शरीर में URIC Acid बढ़ा सकती हैं ये चीजें, परहेज करने से हो सकता है लाभ

By रितिका कमठान | Jun 24, 2023

यूरिक एसिड एक अपशिष्ट या बेकार पदार्थ है, जो शरीर में पहले से मौजूद होता है। अगर यूरिक एसिड का स्तर शरीर में बढ़ जाए तो ये काभी गंभीर और दर्दनाक बीमारी दे सकता है। आजकल की भागदौड़ भरी जीवनशैली में यूरिक एसिड बढ़ने की समस्या काफी आम हो गई है। इस बीमारी में जोड़ों में काफी अधिक दर्द होता है।

जानकारी के अनुसार यूरिक एसिड शरीर में गंदगी की तरह जमा होता है। अगर यूरिक एसिड की मात्रा अधिक हो जाती है तो जोड़ों में दिक्कत, किडनी की बीमारी, दिल के दौरे जैसी बीमारी हो सकती है। यूरिक एसिड शरीर में यूरिन के जरिए बाहर जाता है। अगर ये शरीर में बढ़ता है तो इसके दो मुख्य कारण होते हैं जिसमें यूरिक एसिड स्तर बढ़ना और दूसरा है किडनी द्वारा पर्याप्त मात्रा में यूरिक एसिड फिल्टर न कर पाना।

यूरिक एसिड बढ़ने पर इन चीजों के सेवन से बचें
जब शरीर में यूरिक एसिड बढ़ जाता है तो कुछ खास चीजों के सेवन से व्यक्ति को बचना चाहिए। यूरिक एसिड का स्तर बढ़ने से गाउट, गठिया और जोड़ों में दर्द की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। यूरिक एसिड बढ़ने पर कई ऐसी चीजें होती हैं जिनका सेवन करने से परहेज करना चाहिए।

मीठे ड्रिंक्स और मीठी चीजें
- शरीर में यूरिक एसिड के बढ़ने से कई समस्याएं हो सकती है। डायबिटीज और अर्थराइटिस के अलावा गठिया के मरीजों को भी मीठी चीजों से परहेज करना पड़ता है। इन मरीजों के लिए मीठी चीजें जहर के समान होती है। दरअसल मीठी चीजों में शुगर होता है, जिसमें प्यूरीन की मात्रा काफी अधिक होती है। इससे यूरिक एसिड बढ़ने लगता है।

कॉर्न सिरप
- कॉर्न सिरप में आर्टिफिशियल शुगर होता है। आर्टिफिशियल शुगर का उपयोग कर ही कैंडी, चॉकलेट, सॉफ्ट ड्रिंक्स आदि को बनाया जाता है। इन चीजों का नियमित और लगातार सेवन करने से यूरिक एसिड शरीर में तेजी से बढ़ता है।

शराब
- शराब का सेवन करना यूरिक एसिड को शरीर में बढ़ाता है। इसके सेवन से शरीर से यूरिक एसिड बाहर नहीं निकल पाता है। इसमें प्यूरीन नहीं होता है मगर ये सेहत के लिए खतरनाक होती है। इसके सेवन से यूरिक एसिड बढ़ जाता है।

रेड मीट
- रेड मीट और ऑर्गन जैसे लिवर, ब्रेन या किडनी का सेवन करना भी हानिकारक होता है। इसमें प्यूरीन की मात्रा काफी अधिक होती है। ये यूरिक एसिड को तेजी से बढ़ाने में अहम रोल निभाता है। ऐसे में रेड मीट का सेवन करने से परहेज करना चाहिए। 

सी फूड
- प्यूरीन की मात्रा सीफूड में भी अधिक होती है। सी फूड जैसे हेरिंग, स्कैलप्स, मसल्स, कॉडफिश, टूना, ट्राउट, हैडॉक आदि का सेवन करने से भी यूरिक एसिड बढ़ता है। इन चीजों का सेवन कम करना चाहिए। 

प्रमुख खबरें

Health Tips: रोजाना मिर्च खाने वालों में 14% कम होता है Death Risk, जानें Chili Consumption के फायदे

हिंदुओं को किसी तरह सहन कर रहे हैं पाकिस्तान के मुसलमान, Zardari के इस बयान पर भड़के Javed Akhtar, Pakistan President को दिखाया आईना

Prabhasakshi NewsRoom: Shehzad Poonawalla ने इसलिए दिया BJP से इस्तीफा, लोकप्रिय Muslim Face के जाने से पार्टी पर क्या होगा असर?

Japan GDP अप्रैल-जून तिमाही में 1.1 प्रतिशत बढ़ा, निजी खपत में गिरावट दर्ज