Mystery Places: रहस्य और खौफ से भरी हैं नेपाल की ये दो जगहें, सूरज ढलने के बाद आती हैं अजीब आवाजें

By अनन्या मिश्रा | Jul 17, 2023

दुनिया का हर देश किसी न किसी रहस्य से भरा हुआ है। दुनिया भर में कई ऐसी खौफनाक और रहस्यमयी जगहों के बारे में जानने और पढ़ने के बाद लोगों को हैरानी होती है। इसमें कई जगहें जैसे स्कॉटलैंड में मौजूद लॉक नेस, पूर्वी कैलिफोर्निया में स्थित डेथ वैली और पेरू में मौजूद नाज़का लाइन्स आदि शामिल हैं। यह जगहें आप भी लोगों के लिए रहस्यमयी कहानी की तरह हैं।

 

बता दें कि भारत के पड़ोसी देश नेपाल में कई ऐसी खौफनाक और रहस्यमयी जगहें मौजूद है। जिनके बारे में जानने के आप आप दांतों तले उंगली दबा लेंगे। आइए जानते हैं नेपाल की 2 ऐसी रहस्यमयी जगहें हैं, जिनके बारे में कई खौफनाक कहानियां सुनने को मिलती हैं।


आर्य घाट, पशुपतिनाथ मंदिर

नेपाल में पहली और सबसे रहस्यमयी और खौफनाक जगह के बारे में बात करें तो पशुपतिनाथ मंदिर के पास स्थित आर्य घाट है। नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर के साथ ही भारत के लोगों के लिए यह एक प्रमुख तीर्थस्थल है। इस जगह पर हजारों लोग प्रतिदिन शव जलाने के लिए पहुंचते हैं। 

इसे भी पढ़ें: Gyan Ganga: परीक्षित के ज्येष्ठ पुत्र जनमेजय ने ब्राह्मणों से सर्प यज्ञ क्यों करवाया था?


आर्य घाट की रहस्यमयी कहानी  

बता दें कि इस जगह की कहानी बेहद दिलचस्प है। इस घाट के बारे में बताया जाता है कि यहां पर प्रतिदिन लोग अपने परिजनों के दाह संस्कार के लिए पहुंचते हैं। वहीं यहां के स्थानीय लोगों का मानना है कि इस जगह पर से आधी रात को लोगों की अजीब-अजीब सी आवाजें और चीखें सुनाई देती हैं। सूरज ढलते ही यह स्थान खौफनाक मंजर में बदल जाता है। आर्य घाट पर अंधेरा होते ही सन्नाटा छा जाता है। वहीं इस जगह को लेकर लोगों का कहना है कि आधी रात को आर्य घाट के आसपास सफेद कपड़ों में कुछ लोगों को घूमते देखा है।


देवी घाट, चितवन 

वहीं नेपाल की दूसरी सबसे रहस्यमयी जगह में चितवन में देवी घाट स्थित है। पशुपतिनाथ मंदिर की तरह देवी घाट भी हिंदुओं के लिए फेमस केंद्र है। वहीं यह स्थान धार्मिक और सांस्कृतिक लिहाज से भी यह जगह काफी महत्वपूर्ण है। इस जगह पर हर साल लाखों लोग घूमने के लिए आते हैं।


देवीघाट की कहानी

इस घाट की कहानी भी काफी डरावनी मानी जाती है। बताया जाता है कि साल 2009 में देवी घट में एक व्यक्ति की खोपड़ी मिली थी। जिसके बाद से इस जगह को प्रेतवाधित स्थानों की लिस्ट में शामिल की गई है। स्थानीय लोगों का मानना है कि आधी रात को कुछ महिलाएं यहां पर नाचने लगती हैं। उन महिलाओं के आसपास आग भी जलती रहती है। इन गतिविधियों के कारण यह जगह और भी डरावनी लगने लगती है।


यहां क्यों घूमने जाते हैं लोग

अगर आप सोच रहे हैं कि इन खौफनाक जगहों पर घूमने के लिए क्यों जाते हैं। तो पता दें कि यह दोनों जगहें पवित्र स्थानों के तौर पर फेमस हैं। इसलिए इन जगहों पर हजारों लोग घूमने जाते हैं।

प्रमुख खबरें

रुपये को संभालने मैदान में उतरा RBI, सात महीने में सबसे बड़ी मजबूती दर्ज

Indigo को मिली राहत, सीईओ पीटर एल्बर्स बोले– अब हालात कंट्रोल में

White House में ट्रंप की ‘प्रेसिडेंशियल वॉक ऑफ फेम’, पूर्व राष्ट्रपतियों पर तंज से मचा विवाद

Delhi में BS-VI नियम सख्त, बिना PUC वाहनों को नहीं मिलेगा ईंधन