By एकता | Mar 02, 2023
कई बार रिश्ते दर्दनाक मोड़ पर जाकर खत्म होते है। इस मोड़ से जिंदगी की नयी शुरुआत करना हर किसी के लिए आसान नहीं होता है। ब्रेकअप से कोई भी व्यक्ति पल भर में नहीं उभरता है, इसमें कई हफ्ते या महीने लग जाते हैं। एक बार जिंदगी के इस दर्दनाक मोड़ को पार करने के बाद आमतौर पर लोग दोबारा पीछे मुडकर नहीं देखते हैं। लेकिन दुनिया में बहुत से ऐसे लोग भी मौजूद हैं, जो ब्रेकअप हो जाने के बाद भी अपने एक्स के पीछे पड़े रहते हैं। ऐसे लोग किसी और के साथ रिश्ते में आने के बाद भी अपने एक्स को स्टॉक करते रहते हैं, जो किसी भी तरीके से ठीक नहीं है। एक्स को स्टॉक करना एक तरीके से लोगों का व्यक्तित्व होता है, जो उनकी राशियों से जुड़ा होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुछ राशि के जातक ऐसे होते है, जो अपने एक्स को स्टॉक करने से खुद को चाहकर भी नहीं रोक पाते हैं।
वृषभ राशि- इस राशि के जातक प्यार करने के मामले में सबसे ख़ास होते है। यह लोग आमतौर पर जल्दी से रिश्ते में नहीं आते हैं, लेकिन एक बार जब आ जाए तो अपने प्यार के लिए खुद को हमेशा के लिए प्रतिबद्ध कर देते हैं। यहीं वजह है कि ब्रेकअप के बाद एक्स से दूर जाना इनके लिए मुश्किल हो जाता है। ये लोग हफ़्तों या महीनो तक अपने एक्स के बिताये समय के बारे में बात कर खुद को तकलीफ देते रहते हैं।
मिथुन राशि- इस राशि के जातक जब रिश्ते में होते हैं तो भविष्य तक की योजना बना लेते हैं। इसलिए ब्रेकअप के बाद इन लोगों के लिए एक्स को भूल पाना मुश्किल होता है। ये लोग हर पल एक्स के बारे में सोचते रहते है, जिसे यह चाहकर भी बंद नहीं कर सकते है। इतना ही नहीं ये लोग आगे बढ़ने की बजाय अपने एक्स को वापस पाने के लिए किसी भी हद तक चले जाते हैं।
सिंह राशि- इस राशि के जातक रिश्ते में रहने के दौरान अपने पार्टनर को ही सब कुछ मान कर बैठ जाते हैं। इन लोगों की सुबह पार्टनर के साथ होती है और शाम भी। यहीं वजह है कि इन्हें ब्रेकअप के बाद एक्स को भुलाने में जरूरत से ज्यादा समय लगता है। ब्रेकअप के हफ्तों या महीनों बाद तक यह लोग अपने एक्स की यादों से जुड़े रहते हैं। कई बार तो इन्हें एक्स की यादों से बाहर निकलने में सालों लग जाते हैं।