पूछताछ के दौरान जांच अधिकारियों को डराने के लिए कांग्रेस के पास होता है SoP, राजीव चंद्रशेखर ने विपक्षी पार्टी पर साधा निशाना

By अनुराग गुप्ता | Aug 02, 2022

नयी दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने धनशोधन मामले की जांच को लेकर नेशनल हेराल्ड के मुख्यालय समेत 11 अन्य स्थानों पर छापेमारी की। इससे पहले जांच एजेंसी नेशनल हेराल्ड केस को लेकर कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्षा सोनिया गांधी और वायनाड सांसद राहुल गांधी से पहले ही पूछताछ कर चुकी है। कांग्रेस के शीर्ष नेताओं से पूछताछ के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने देशभर में प्रदर्शन किए।

इसे भी पढ़ें: पार्थ और अर्पिता दे रहे एक जैसा जवाब, कैश क्वीन बोलीं- पैसा मेरा नहीं, मेरी गैरमौजूदगी में रखा गया 

कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

ईडी की छापेमारी के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नेशनल हेराल्ड के दफ्तर के बाहर एकत्रित होकर जांच एजेंसी के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान ईडी के खिलाफ नारेबाजी भी की। जांच अधिकारियों ने बताया कि आपराधिक धाराओं के तहत छापे मारे जा रहे हैं, ताकि यह पता लगाने के लिए अतिरिक्त सबूत एकत्र किए जा सकें कि धन का लेन-देन किसके बीच हुआ।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर