CM केजरीवाल के रोड शो में चोरों ने दिखाई हाथ की सफाई, विधायक समेत 20 AAP नेताओं के फोन चोरी

By अभिनय आकाश | Dec 01, 2022

उत्तरी दिल्ली के मलका गंज इलाके में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के रोड शो के दौरान विधायक सहित आम आदमी पार्टी (आप) के कम से कम 20 नेताओं के मोबाइल फोन चोरी हो गए। घटना उस समय हुई जब सीएम केजरीवाल एमसीडी चुनाव के लिए प्रचार कर रहे थे। डीसीपी नॉर्थ सागर कलसी के मुताबिक, मलकागंज इलाके में आप की रैली के दौरान चोरों ने मोबाइल फोन चुरा लिए। 

इसे भी पढ़ें: Shraddha Murder Case: आरोपी आफताब का नार्को टेस्ट शुरू, सामने आएगा हत्या का सच

रैली को संबोधित करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आप लोगों ने हमारे स्कूल, अस्पतालों को ठीक करने का मौका दिया। हमने सब कर के दिखाया। मोहल्ला क्लिनिक भी बनाए। फ्री बिजली दी, लेकिन सफाई मेरे हाथ में नहीं है। उन्होंने कहा नगर निगम में अगर वो आ जाते हैं तो इसे भ्रष्टाचार मुक्त कर दिया जाएगा। सीएम केजरीवाल ने कहा, काम करने वालों को वोट दें। 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर