Relationship Advice । शादी में EX की मौजूदगी से हो सकता है बवाल, इसलिए सोच-समझकर करें उन्हें बुलाने का फैसला

By एकता | Dec 04, 2023

शादी के बाद जिंदगी का सबसे अहम और खूबसूरत दौर शुरू होता है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या किसी को अपनी शादी में अपने एक्स बॉयफ्रेंड या गर्लफ्रेंड को बुलाना चाहिए? इस सवाल का कोई सटीक या सही जवाब नहीं है। शादी में एक्स की मौजूदगी आपके खास दिन को बर्बाद कर सकती है, जो आमतौर पर होता भी है। इसलिए लोग एक्स को शादी में बुलाने के बारे में सोचते भी नहीं है। एक्स को शादी में बुलाने का फैसला सबका अपना व्यक्तिगत मामला है। इसलिए अगर आप शादी में एक्स को बुलाना चाहते हैं तो बुला सकते हैं। लेकिन ऐसा करने से पहले कुछ पहलु हैं, जिनपर आपको सोच-विचार करने के बाद ही फैसला लेना चाहिए। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं और शादी में एक्स की मौजूदगी से कुछ गड़बड़ होती है तो ये आपके शादीशुदा जीवन को ख़राब कर सकता है।

अगर आपका और आपके एक्स का ब्रेकअप आपसी सहमति और सकारात्मक तरीके से हुआ था तो आप शादी में उन्हें बुलाने पर विचार कर सकते हैं। लेकिन अगर एक्स के साथ आपका रिश्ता बुरे मोड़ पर खत्म हुआ था तो ऐसे मामलों में सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।

इसे भी पढ़ें: After Breakup Tips । ब्रेकअप के बाद जिंदगी में छा गई है उदासी? बुरे दौर में खुद को ऐसे दें सहारा

एक्स के लिए अभी भी फीलिंग हैं?

अगर आपके दिल में अभी भी अपने एक्स के लिए किसी भी तरह की फीलिंग है तो शादी में उन्हें नहीं बुलाना आपके लिए ठीक रहेगा। अगर आपको लग रहा है कि आपकी फीलिंग किसी भी चीज में अड़चन नहीं बनेगी तो भी हम आपको सावधानी बरतने की सलाह देते हैं। शादी में एक्स की मौजूदगी आपको खुद से सवाल करने पर मजबूर कर सकती है, इसलिए सोच-समझकर फैसला करें।

इसे भी पढ़ें: Relationship Choices । सिर्फ दिखावे के लिए Muscular मर्दों को डेट करती हैं महिलाएं, शादी के लिए पसंद आते हैं ऐसे पुरुष

जीवनसाथी से इजाजत लें

शादी में एक्स को बुलाने का फैसला जीवनसाथी से पूछे बिना न लें। एक्स से ज्यादा जरुरी वो हैं, इसलिए उनसे इजाजत जरूर लें। अगर उन्हें किसी भी तरह की आपत्ति है तो शादी में एक्स को बुलाने की जरूरत नहीं है। जब आप अपने साथी से ये सवाल करेंगे तब शायद वो मना नहीं करें। लेकिन आप उनके चेहरे के हाव-भाव से इस बात का अंदाजा लगाए और फैसला करें।

प्रमुख खबरें

TMC विधायक Kunal Ghosh ने कोलकाता में विरोधी गुट के स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में भाग लिया

IAS D Sajith Babu बने केरल के नए मुख्य निर्वाचन अधिकारी, ECI ने नाम को दी मंजूरी

Ankita Bhandari के परिजनों से मिले Rahul Gandhi, BJP पर लगाया अपराधियों को बचाने का आरोप

Karnataka मुठभेड़ में 3 संदिग्ध शिकारी ढेर, CM ने दिए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश