यह दीपिका ही सोचें कि JNU में उनकी उपस्थिति क्या संदेश देगी: गिरिराज सिंह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 13, 2020

मथुरा। केंद्रीय पशुपालन, मत्स्य एवं दुग्ध विकास मंत्री गिरिराज सिंह ने अदाकारा दीपिका पदुकोण के जेएनयू जाने के मुद्दे पर कहा कि दीपिका हों या फिर कोई और हस्ती, यह उन्हें ही सोचना होगा कि जिस स्थान पर लोग राष्ट्र विरोधी रवैया अपना रहे हों, या फिर पाकिस्तान की बोली बोल रहे हों, वहां उनकी उपस्थिति देश को क्या संदेश देगी। 

इसे भी पढ़ें: पुलेला गोपीचंद का आरोप, पादुकोण के उकसावे पर साइना नेहवाल ने छोड़ी एकेडमी

सिंह ने इस संबंध में संवाददाताओं के सवाल के जवाब में कहा, ‘‘उनके (सेलेब्रिटीज) लिए अब यह सोचने का समय आ गया है कि जब पूरा देश ‘एक देश-एक विधान’ कह रहा हो, तो तब जिस जेएनयू में आतंकवादियों की बरसी मनाई गई हो, वहां किसी भी सेलेब्रिटी को जाना चाहिए या नहीं।’’ उन्होंने कहा कि अगर आप ‘सेलेब्रिटी’ हैं तो आपको ही सोचना होगा कि वहां आपकी उपस्थिति देश को क्या दिशा देने का काम करेगी। फिर चाहे वह दीपिका हों, अथवा कोई और हस्ती।

प्रमुख खबरें

INDIA Bloc की बैठक में शामिल नहीं हुआ Shiv Sena UBT, जानें क्या है पूरा मामला

TCS और Wipro समेत IT कंपनियों पर अमेरिकी Green Card रोक का भारत ने किया विरोध

J&K के Kishtwar में PDP Leader Abdul Kabir गिरफ्तार, Burhan Wani को शहीद बता कर खड़ा किया था विवाद

तुमको भी ठोंकेगे, अंसारुल्लाह ने अब सऊदी के यारों को खुल्ला धमकाया