दिल्ली विश्वविद्यालय ने तीसरी कट-ऑफ सूची जारी की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 17, 2021

नयी दिल्ली| दिल्ली विश्वविद्यालय ने शनिवार को तीसरी कट-ऑफ सूची जारी की जिसमें स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए अनिवार्य अंक में 0.25 से 1.5 फीसदी तक कमी आई है।

इसे भी पढ़ें: छात्रों और कार्यकर्ताओं ने जेएनयू के लापता छात्र नजीब अहमद को इंसाफ दिलाने की मांग की

इंद्रप्रस्थ महिला कॉलेज में अर्थशास्त्र में स्नातक (ऑनर्स) के लिए कट-ऑफ 98 फीसदी है, जबकि रामजस कॉलेज में 98.75 फीसदी है। श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (एसआरसीसी) में अर्थशास्त्र के लिए सर्वाधिक 99.50 फीसदी कट-ऑफ है।

श्री वेंकटेश्वर कॉलेज में इसी पाठ्यक्रम के लिए कट-ऑफ 98.50 फीसदी है। एसआरसीसी में अर्थशास्त्र में बीए (ऑनर्स) और बी. कॉम (ऑनर्स) के लिए पहली सूची में कट-ऑफ 100 फीसदी था।

इसे भी पढ़ें: सहायक प्रोफेसर पद पर नियुक्ति के लिए पीएचडी की अनिवार्यता की तारीख बढाई गयी

प्रमुख खबरें

10 October को खुला था Vidyasagar Setu, जानिए इस तारीख से जुड़ा इतिहास

ICC पर America ने लगाए कड़े वित्तीय प्रतिबंध, अदालत को बताया राजनीतिक रूप से प्रेरित

Shreyas Iyer ने लगाई 18 पायदान की छलांग, ICC T20I Ranking में करियर के बेस्ट 7वें स्थान पर पहुंचे

UP Cabinet ने भदोही का नाम बदलकर ‘संत रविदास नगर भदोही’ करने को दी मंजूरी