चीन के बाहर कोरोना का कहर बढ़ा, इटली में तीसरी मौत, हालात बेकाबू

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 24, 2020

रोम। इटली के स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि कैंसर से पीड़ित एक बुजुर्ग महिला की यहां के अस्पताल में मौत हो गई। यह महिला नये कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई थी। इटली में इस महामारी से मरने वालों की संख्या तीन हो गई है।

इसके पहले लोम्बार्डी में छोटे से शहर कोडोग्नो के पास शनिवार को 77 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई थी। इससे एक दिन पहले वेनेतो में वायरस से 78 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई थी।

इसे भी पढ़ें: कोरोना वायरस से चीन में मरने वालों की संख्या हुई 2,592

इटली के नागरिक सुरक्षा विभाग के प्रमुख एंजेलो बोरेली ने बताया कि कोरोना वायरस के पुष्ट मामलों की संख्या अब तक बढ़कर 152 हो गई है। उत्तरी लोम्बार्डी क्षेत्र के स्वास्थ्य प्रमुख ग्यूलिओ गैलेरा ने कहा कि वह कुछ दिन पहले अस्पताल में भर्ती हुई थी। उसकी जांच की गई थी और उसकी जांच पॉजिटिव पाई गई थी।

प्रमुख खबरें

Deendayal Upadhyaya की जयंती पर UP BJP ने अंत्योदय का संकल्प दोहराया

उत्तर प्रदेश: Rajya Sabha की 10 और विधान परिषद की 11 सीटों पर चुनाव कार्यक्रम तय

Chhattisgarh में भारी बारिश: CM Vishnu Deo Sai ने शनिवार को सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया

सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री Ram Govind Chaudhary का 74 वर्ष की उम्र में निधन