दिल्ली विश्वविद्यालय में दूसरी कट-ऑफ सूची में 13 हजार से ज्यादा छात्रों ने जगह बनाई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 14, 2021

नयी दिल्ली|  दिल्ली विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए जारी दूसरी कट ऑफ सूची में 13,000 से ज्यादा छात्रों ने अपनी जगह बनाई है। विश्वविद्यालय को अब तक 1.15 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। आधिकारिक आंकड़ों में यह जानकारी सामने आई।

पहली सूची में 36,130 छात्रों ने प्रवेश पाने में कामयाबी हासिल की थी जिससे विश्वविद्यालय की 70 हजार स्नातक सीटों में से लगभग आधी से अधिक भर गई थीं।

इसे भी पढ़ें: सहायक प्रोफेसर पद पर नियुक्ति के लिए पीएचडी की अनिवार्यता की तारीख बढाई गयी

विश्वविद्यालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, 13,552 छात्रों ने शुल्क भर दिया है जबकि 7,245 आवेदनों को प्रधानाध्यापकों द्वारा स्वीकृति दी गई है। प्रवेश प्रक्रिया चार अक्टूबर से शुरू हुई थी और विश्वविद्यालय को अब तक कुल 1,15,490 आवेदन प्राप्त हुए हैं।

प्रमुख खबरें

Kerala PSC भर्ती परीक्षा गड़बड़ी मामले में Crime Branch ने अध्यक्ष एम.आर. बैजू को भेजा नया समन

South India के 5 प्रमुख Temples जहां पूजा से मिलती है धन, समृद्धि और सफलता

छोटी दीपावली: अंधकार पर प्रकाश और बुराई पर अच्छाई की विजय का पर्व

अगर अजीत पवार जिंदा होते तो फरवरी में ही हो गया होता NCP का विलय, Sunil Tatkare का बड़ा खुलासा, प्रफुल्ल पटेल और शरद पवार की मुलाकात से सियासत गरमाई