पर्यावरण दिवस के अवसर पर तिरुवनंतपुरम हवाई अड्डा ‘‘ग्रीन’’ लगेज टैग लगाएगा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 04, 2022

तिरुवनंतपुरम। तिरुवनंतपुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के अधिकारियों की पहल पर इस साल रविवार को पर्यावरण दिवस के अवसर पर हवाई अड्डे पर यात्रियों के सामान में ‘ग्रीन’ टैग लगाए जाएंगे जिनमें सब्जियों के बीज, जड़ी-बूटियों और फूल होंगे। पर्यावरण दिवस पर हवाई अड्डे पर पहुंचने वालों के लिए अच्छी गुणवत्ता वाले बीज युक्त अनोखे टैग पेश किए जा रहे हैं। हवाई अड्डे के एक बयान में कहा गया है कि टैग इस तरह से बनाए गए हैं कि उन्हें पानी में भिगोया जा सके और यात्रा के बाद बीज को मिट्टी में बोया जा सके।

इसे भी पढ़ें: कर्नाटक का जामिया मस्जिद है हिंदू मंदिर? विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ता हनुमान चालीस का जाप करने पर अड़े, सुरक्षा बढ़ाई गई

कार्बन कटौती कार्यक्रम के तहत यह इस वित्त वर्ष में 10 जीवाश्म ईंधन वाहनों को इलेक्ट्रॉनिक वाहनों से बदल देगा। दोनों टर्मिनलों में दो इलेक्ट्रॉनिक वाहन त्वरित चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे। बयान में कहा गया है कि सभी आर-22 एसी की जगह कम ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जित करने वाले आर-32 एयर कंडीशनर लगाए जाएंगे।

प्रमुख खबरें

Shardiya Navratri 2026: 11 अक्तूबर को घटस्थापना, मां दुर्गा पूजा के लिए नोट करें जरूरी Samagri List

Vatican से 7 अक्टूबर 1950 को Mother Teresa को मिली थी Missionaries of Charity की मंजूरी

RBI Monetary Policy | आम जनता को बड़ा झटका! RBI ने 4 साल बाद बढ़ाया रेपो रेट, अब 5.5% हुई दर, अब महंगे होंगे होम, कार और पर्सनल लोन

PM Narendra Modi के जनप्रतिनिधि के 25 वर्ष पूरे, CM योगी ने दी बधाई