बॉलीवुड का यह चॉकलेटी हीरो आज मना रहा है अपना जन्मदिन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 25, 2018

बॉलीवुड के चॉकलेटी हिरो शाहिद कपूर आज अपना जन्मदिन मना रहे है। शाहिद एक अच्छे एक्टर के साथ-साथ अच्छे डांसर भी हैं। शाहिद कपूर हिन्‍दी फिल्‍मों में लंबे समय से काम कर रहे हैं। आइए जानते है शाहिद के जीवन के बारे में... 

जन्म-

शाहिद कपूर का जन्‍म 25 फरवरी 1981 को दिल्‍ली में हुआ था। शाहिद के पिता का नाम पंकज कपूर है और मां का नाम नीलिमा अजीम है। पंकज कपूर मशहूर फिल्‍म अभिनेता हैं। पंकज और नीलिमा फिलहाल अगल हो चुकें है पर दोनों के साथ शाहिद की नजदीकियां समय-समय हम देखते रहते हैं। उनके 3 भाई बहन हैं- सना कपूर, ईशान खटटर और रूहान कपूर।

 

शिक्षा-

शाहिद की शुरूआती पढ़ाई दिल्‍ली के ज्ञान भारती स्‍कूल में हुई। इसके बाद शाहिद मुंबई के राजहंस विद्यालय चले गए।

 

करियर-

अपने शुरुआती करियर में शाहिद ने ‘आंखों में तेरा ही चेहरा’ नाम के एक म्यूजिक वीडियो एलबम में काम किया। इसके बाद शाहिद ने कई बड़े ब्रांडो के विज्ञापनों में काम किया जिसमें पेप्सी और कॉम्पलान के एड में 'I am a complan boy' कहते नज़र आए। शाहिद ने शामक डाबर अकादमी से डांस सीखा। शुरू में शाहिद डांस में ही अपना करियर बनाना चाहते थे। इसके बाद शाहिद सुभाष घई की फिल्म ताल के गाने में बतौर बैकस्टेज डांसर के रूप पहली बार बॉलीवुड में नज़र आए। मुख्‍य अभिनेता के तौर पर शाहिद ने अपने फिल्‍मी करियर की शुरूआत फिल्‍म 'इश्‍क विश्‍क' से की जिसके लिए उन्हें फ़िल्म फेयर बेस्ट मेल डेब्यू पुरस्कार से भी नवाजा गया।

 

 

शाहिद की फिल्‍मी करियर में सबसे पहली बड़ी फिल्म सुरज बड़जात्या की विवाह (Vivah) आई। इस फिल्म के बाद शाहिद लोगों के दिल में बस गए। फिल्म जब वी मेट से उन्हें खूब प्रसिद्धी मिली। इन फिल्मों के बाद शाहिद लड़कियों के बीच पहले से और ज्‍यादा चर्चित हो गए। करियर में तमाम उतार-चढ़ाव के बावजूद शाहिद ने कभी भी हार नहीं मानी। इसके बाद शाहिद ने कई हिट फिल्में दी जिनमें शानदार, उड़ता पंजाब, रंगून, पद्मावत, तेरी मेरी कहानी, फटा पोस्टर निकला हीरो, आर. राजकुमार, हैदर, फिदा, दीवाने हुए पागल, 36 चाईना टाउन, बदमाश कंपनी आदि मुख्य है।

 

शादी-

अपने ऑफस्‍क्रीन जीवन की वजह से चर्चा में रहने वाले शाहिद कपूर शुरूआत में अभिनेत्री करीना कपूर के साथ डेटिंग शुरू की पर फिल्म 'जब वी मेट' के बाद दोनों अलग हो गए। इसके बाद शाहिद का नाम बॉलीवुड की कईं मशहूर अभिनेत्रियों के साथ जुड़ा। 7 जुलाई 2015 को उनकी शादी दिल्ली की मीरा राजपूत के साथ हुई। शाहिद और मीरा की एक बेटी भी है मीशा। दोनों बॉलीवुड के हॉट कपल्स हैं।

 

 

शाहिद कपूर शुद्ध शाकाहारी हैं। शाहिद अपने हॉट बॉडी और सेक्सी अपील के लिए भी काभी फेमस हैं।   

 

प्रमुख खबरें

अस्थायी रूप से निलंबित किए गए Bajrang Punia, पहलवान ने दी सफाई, NADA पर लगाया ‘एक्सपायर हो चुकी किट’ देने का आरोप

भारत ने खाद्य पदार्थों में कीटनाशक अवशेषों की अधिकतम सीमा के लिए कड़े मानदंड अपनाए : सरकार

Chhattisgarh के सूरजपुर में JP Nadda ने कांग्रेस की आलोचना की, कहा- दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों का आरक्षण छीनकर मुसलमानों को पार्टी का एजेंडा

BJP की झूठी सरकार को जनता के सच्चे सवालों का सामना करना होगा, जलेसर में रैली के दौरान AKhilesh Yadav ने केंद्र पर साधा निशाना