डेस्टिनेशन वेडिंग का सपना होगा पूरा, इस देश में शादी करने के लिए कपल्स को मिल रहा पैसा

By प्रिया मिश्रा | May 28, 2022

आजकल डेस्टिनेशन वेडिंग का चलन काफी बढ़ रहा है। लोग अपनी शादी को और ज्यादा स्पेशल और यादगार बनाने के लिए डेस्टिनेशन वेडिंग करते हैं। ये ट्रेंड बॉलीवुड सेलिब्रिटीज से शुरू हुआ है। अनुष्का शर्मा विराट कोहली, दीपिका पादुकोण रणवीर सिंह कैटरीना कैफ विक्की कौशल जैसे सेलिब्रिटीज ने भी डेस्टिनेशन वेडिंग की है। लुक डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए देश विदेश की सबसे खूबसूरत जगहों को चुनते हैं। जाहिर है कि इसमें खर्चा भी ज्यादा होता है जिसके चलते कुछ लोग अपने सपने को पूरा नहीं कर पाते हैं। हालांकि, अब विदेश में शादी करने की चाह रखने वालों का यह सपना पूरा करना आसान हो गया है। आपको बता दें कि आपको मुफ्त में विदेश में डेस्टिनेशन वेडिंग करने का मौका मिल सकता है।

इसे भी पढ़ें: घूमने के लिए बेहतरीन जगह है लोटस वैली, जानिए इसके बारे में

यह ऑफर 1 जनवरी 2022 से लेकर 31 दिसंबर 2022 शादी करने वाले कपल्स को मिलेगा। क्लीन सफल होने पर इन पैसों का इस्तेमाल आप अपनी शादी के खर्चों के लिए कर सकते हैं। जैसे आप शादी के वेन्यू, आउटफिट, रिंग, केटरिंग, मेकअप और फोटोज आदि के लिए यह पैसे खर्च कर सकते हैं। इस ऑफर का लाभ इटली में रहने वाले लोगों के साथ ही विदेशी नागरिकों को मिलेगा। जो लोग इटली में मुफ्त में डेस्टिनेशन वेडिंग करना चाहते हैं वे इस ऑफर के लिए जल्द से जल्द अप्लाई कर सकते हैं। क्योंकि अगर कोविड फंड में जमा 10 मिलियन का भुगतान हो गया तो यह ऑफर स्वतः ही बंद हो जाएगा।

इस ऑफर के लिए अप्लाई करने के लिए आपको वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। वेबसाइट पर फॉर्म इटालियन भाषा में है इसलिए फॉर्म ध्यान से भरे। इसके अलावा शादी के पैसों का भुगतान ऑनलाइन नहीं किया जाएगा। यह पेमेंट आपको खुद लेनी पड़ेगी। इसके साथ ही आपको पेमेंट का प्रूफ देना होगा और यह बताना पड़ेगा कि जो भी खर्च आने किया है वह शादी के लिए ही है।

- प्रिया मिश्रा 

प्रमुख खबरें

Lieutenant General NS Raja Subramani: भारत के अगले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) के बारे में जानें सब कुछ

Rajasthan: विवाह समारोह में मिठाइयां खाने के बाद 100 से ज्यादा लोगों की तबीयत बिगड़ी

Titan के नतीजों से Stock Market में धूम, Share रॉकेट बना, 35% बढ़ा Profit

Petrol-Diesel पर राहत की बड़ी कीमत, सरकारी Oil Companies को हर महीने ₹30 हजार करोड़ का घाटा