Palmistry: हथेली में ये Cross Sign है बड़े खतरे का संकेत, Life Line पर हो तो तुरंत करें उपाय

By अनन्या मिश्रा | Apr 28, 2026

हस्तरेखा शास्त्र में हथेली की रेखाओं और हाथ में बने चिह्नों के जरिए जीवन के विभिन्न पक्षों के बारे में जानकारी प्राप्त की जा सकती है। हथेली में दो रेखाओं के एक-दूसरे को काटने पर क्रॉस का निशान बनता है। जोकि अंग्रेजी के X की तरह दिखता है। हथेली के कुछ स्थानों पर यह चिह्न तो शुभ होता है लेकिन कुछ ऐसे स्थान होते हैं, जहां पर क्रॉस का निशान अनहोनी और दुर्घटनाओं की वजह बन सकता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको हथेली के 5 ऐसे स्थानों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां पर क्रॉस का निशान होना अच्छा नहीं माना जाता है।

इसे भी पढ़ें: Vastu Tips: Vastu Shastra का अचूक उपाय, 7 घोड़ों की ये तस्वीर घर लाएगी Success और Money

शनि पर्वत पर क्रॉस के निशान

मध्यमा अंगुली के मूल भाग में शनि पर्वत होता है। इस स्थान पर अगर क्रॉस बनता है, ऐसे जातकों को करियर में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। इन लोगों के मान-सम्मान में हानि और कारावास जाने तक की नौबत आ सकती है। बुरे प्रभावों से बचने के लिए ऐसे लोगों को शनिदेव की आराधना करनी चाहिए। शनिवार के दिन सरसों के तेल का दान नहीं करना चाहिए।

मस्तिष्क रेखा पर क्रॉस के निशान

मस्तिष्क रेखा पर अगर क्रॉस का निशान बना हो, तो जातक की सेहत पर इसका बुरा असर पड़ सकता है। ऐसे लोगों को मानसिक तनाव रह सकता है और सिर पर चोट लगने की संभावना रहती है। ऐसे जातकों को वाहन संभालकर चलाना चाहिए। वहीं उपाय के रूप में इन लोगों को गणेश जी की आराधना करनी चाहिए। इस उपाय को करने से जीवन की विघ्न-बाधाएं दूर होती हैं।

चंद्र पर्वत पर क्रॉस का निशान

चंद्रमा ग्रह को मन का कारक माना जाता है। इस पर्वत का क्रॉस का निशान होना शुभ नहीं माना जाता है। क्रॉस का निशान चंद्र पर्वत पर होने पर व्यक्ति भ्रमित हो सकता है। ऐसे लोगों को अपने करीबियों से धोखा मिल सकता है। वहीं ऐसे लोग जल संबंधित दुर्घटनाओं के शिकार हो सकते हैं। इन लोगों को उपाय के रूप में घर में चंद्र यंत्र स्थापित करना चाहिए और चंद्र देव की पूजा करनी चाहिए।

जीवन रेखा पर क्रॉस का निशान

हथेली की जीवन रेखा पर क्रॉस का निशान होने पर जीवन में अनहोनी हो सकती है। ऐसे लोग भी दुर्घटनाओं का शिकार हो सकते हैं। या फिर अचानक से कोई बड़ी बीमारी लग सकती है। ऐसे लोगों को उपाय के रूप में राम रक्षा कवच का पाठ करना चाहिए और हनुमान जी की पूजा-आराधना करना चाहिए।

प्रमुख खबरें

MEA का बड़ा ऐलान: Passport सिर्फ Travel Document, नागरिकता का पक्का सबूत नहीं

यूरोप में घुसा तालिबान, NATO देश फिर खोलेगे दूतावास

लेबनान में भी भारी पड़ गया ईरान, वापस लौटेगी इजरायल की सेना?

इस्लामिक NATO में एंट्री लेगा ईरान? पाकिस्तान से हो गया बड़ा ऐलान