यह चुनाव भाजपा और कॉंग्रेस के मध्य है जिसमें कॉंग्रेस काफी पीछे है--भारद्वाज ने कहा

By विजयेन्दर शर्मा | Oct 14, 2021

जुब्बल।  भाजपा ने आज जुब्बल में उपचुनाव की दृष्टि से कार्यालय का उद्घाटन किया। इस अवसर पर शहरी विकास मंत्री और जुब्बल नावर कोटखाई के चुनाव प्रभारी सुरेश भारद्वाज, प्रत्याशी नीलम सरैइक, विधायक रीना कश्यप

भारद्वाज ने कहा कि यह चुनाव भाजपा और कॉंग्रेस के मध्य है जिसमें कॉंग्रेस काफी पीछे है।  उन्होंने कहा भाजपा विकास के मुद्दों पर इस चुनाव को लड़ रही है। यह भी सबको विदित है कि विकास के जो भी कार्य इस क्षेत्र में हुए हैं वो भाजपा की सरकारों ने किए हैं।  

इसे भी पढ़ें: न्यायमूर्ति मोहम्मद रफीक ने ली हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश की शपथ

भारद्वाज ने कहा कि इस इस क्षेत्र में भाजपा सरकार ने विकास के बहुत से काम किए हैं। दो दो एसडीएम कार्यालय, कोटखाई में अलग ब्लॉक, कलबोग में उपतहसील, टिक्कर में अग्निशमन केंद्र कुछ प्रमुख काम क्षेत्र में हुए हैं।  उन्होंने कहा कि भाजपा इस चुनाव को विकास के मुद्दे पर लड़ रही है। और विपक्षियों के पास चुनाव लड़ने के लिए कोई मुद्दा नहीं है। इसीलिए वो या तो भ्रम फैला कर या दुष्प्रचार का सहारा लेकर चुनाव मैदान में है। 

इसे भी पढ़ें: कोरोना में भी नहीं रुकने दिया विकास, किए 4000 करोड़ के उद्घाटन-शिलान्यास: जयराम ठाकुर

भारद्वाज ने कहा कि एक साल बाद आम चुनाव होने है। जनता नीलम को एक साल के लिए परखे। उन्होंने कहा कि नीलम सरैक एक अनुभवी प्रत्याशी हैं और पंचायतीराज संस्थाओं में लंबे समय तक प्रतिनिधित्व करती रहीं है।   अभी भी हमारी सरकार बागवान किसान को ध्यान में रखते हुए सहकारिता के क्षेत्र में 

किसान  उत्पादक संगठन बना रही हैं। भारद्वाज ने कहा कि हम व्यावहारिक रूप से समस्या का समाधान करना  चाहते हैं। जबकि विरोधी सिर्फ भ्रम और दुष्प्रचार की राजनीति करने में व्यस्त हैं। 

इसे भी पढ़ें: जयराम, बोले-कांग्रेस के लोग बार-बार मंडी का जिक्र कर रहे हैं। मगर उन्हें मैं बताना चाहता हूं मंडी का मतलब किन्नौर से भरमौर तक

भारद्वाज ने कहा कि भाजपा के सभी कार्यकर्ता जो निस्वार्थ भाव से संगठन से जुड़े हैं वो आज भी पार्टी के साथ है। उन्होने कहा कि भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने एक महिला कार्यकर्ता को टिकट दिया है।  अब यह हम सब की जिम्मेदारी है कि नए दौर की शुरुआत करें।  उन्होंने कहा कि भाजपा ने जो कहा था वो किया भी है और आने वाले समय में भी इसी भाव से काम करेगी।  भाजपा प्रत्याशी ने कहा कि प्रदेश में भाजपा विकास की निरंतरता को बनाए रखना चाहती है।  इस अवसर पर उमेश शर्मा, अरुण फालटा, पृथ्वी नेपटा शेर सिंह चौहान व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

प्रमुख खबरें

China और South Africa को बढ़ा भारतीय Export, BRICS देशों में 34 प्रतिशत तेजी

Asian Games में नीली किट के वादे के उलट भगवा जर्सी में खेले Indian Hockey खिलाड़ी

Stephen Fleming का बड़ा विजन, 2030 तक England को बनाना चाहते हैं No 1 Test Team

Marathwada में सूखा घोषित करने की मांग, Rohit Pawar बोले- किसानों को मिले 50 हजार रुपये