चुनावी रैली में ट्रंप बोले- ‘अमेरिकी स्वप्न’ और ‘समाजवादी दु:स्वप्न’ के बीच चयन है यह चुनाव

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 30, 2020

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने देश में होने वाले राष्ट्रपति पद के चुनाव में अपने डेमोक्रेटिक प्रतिद्वंद्वी जो बाइडेन पर निशाना साधते हुए कहा कि तीन नवंबर को होने वाला चुनाव ‘‘अमेरिकी स्वप्न और समाजवादी दु:स्वप्न’’ के बीच चयन है। ट्रंप ने टाम्पा में एक चुनावी रैली में कहा कि बाइडेन अमेरिका में राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए अब तक के ‘‘सबसे खराब’’ उम्मीदवार हैं। उन्होंने बृहस्पतिवार को कहा, ‘‘यह चुनाव अमेरिकी स्वप्न और समाजवादी दु:स्वप्न के बीच चयन है।’’ ट्रंप ने कहा कि यदि बाइडेन चुनाव जीत जाते हैं, तो अमेरिका वेनेजुएला की तरह बन जाएगा।

इसे भी पढ़ें: पोम्पियो ने किया श्रीलंका दौरा, अमेरिका ने बताया श्रीलंका को लेकर अपना नजरिया

राष्ट्रपति ने कहा कि जब तक वह राष्ट्रपति हैं, अमेरिका समाजवादी देश नहीं बन सकता। उन्होंने कहा, ‘‘यह चुनाव इस बात का फैसला करेगा कि क्या हमारे बच्चों को समाजवाद का कष्ट सहने की सजा दी जाएगी या वे अमेरिकी सपने को जीने में सक्षम होंगे।’’ ट्रंप (77) ने बाइडेन पर निशाना साधते हुए कहा कि वह सबसे खराब उम्मीदवार के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मैं राष्ट्रपति पद की राजनीति के इतिहास में सबसे खराब उम्मीदवार के खिलाफ चुनाव लड़ रहा हूं। मैं परवाह नहीं करता।

प्रमुख खबरें

Priyanka Chaturvedi का Modi सरकार पर हमला, बोलीं- बड़ी बातें बहुत हुईं, आम आदमी परेशान है

जिंदगी आपके बिना कैसे चलेगी... पिता को याद करके रिंकू सिंह ने किया भावुक पोस्ट

Basoda Puja 2026: शीतला अष्टमी पर क्यों नहीं जलता चूल्हा? Sheetala Mata पर क्यों चढ़ता है बासी भोजन, जाने पूजा विधि

LPG Crisis पर Kejriwal का बड़ा हमला, PM Modi, Trump के आगे झुके, देश चुका रहा कीमत