40 की उम्र में भी खूबसूरती से कहर बरपा रही हैं ये फेमस एक्ट्रेस, बोल्ड ड्रेस पहनकर कैमरे के सामने दिए कातिलाना पोज़

By प्रिया मिश्रा | Feb 15, 2022

साउथ की मशहूर एक्ट्रेसेज में शुमार और राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता रहीं एक्ट्रेस मीरा जैस्मीन को किसी परिचय की जरूरत नहीं हैं। एक्ट्रेस भले ही आज अपना 40वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं लेकिन आज भी वो अपनी खूबसूरती से किसी भी यंग एक्ट्रेस को टक्कर दे सकती हैं। सोशल मीडिया पर भी मीरा काफी एक्टिव हैं और आए दिन अपनी लेटेस्ट फोटोज़ फैन्स के साथ शेयर करती रहती हैं। एक्ट्रेस ने अपने ट्रांसफॉर्मेशन से सबको हैरान कर दिया था। हाल ही में मीरा ने सोशल मीडिया पर अपनी बोल्ड एंड ब्यूटीफुल तस्वीरों से सबको अपना दीवाना बना दिया है। 

हाल ही में मीरा ने इंस्टाग्राम पर अपनी लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की है। इन फोटोज़ में एक्ट्रेस को लिलैक कलर का गाउन पहने देखा जा सकता है, जिसमें वे किसी राजकुमारी से कम नहीं लग रह हैं। पतली स्ट्रिप और अपर बॉडी पर एम्ब्रॉइडरी वाली इस ड्रेस में मीरा अपना क्लीवेज फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं। इन फोटोज़ में मीरा ने एक से बढ़कर एक दिलकश पोज़ दिए हैं। उनकी और नज़ाकत को देखकर कोई भी अपना दिल हार बैठे। एक्ट्रेस की इन तस्वीरों को देखकर लगता ही नहीं है कि कोई 40 की उम्र में भी इतना खूबसूरत दिख सकता है। 

इसे भी पढ़ें: पूनम पांडे ने इतनी जोर से लगाए ठहाके की उतर गई ऑफ शोल्डर ड्रेस, खुला रह गया सबका मुँह

ग्लॉसी लिप्स और ड्यूई मेकअप में ढाया कहर 

ग्लॉसी लिप्स और ड्यूई मेकअप में मीरा का रूप और निखर रहा है। उन्होंने डायमंड ज्वलेरी पहनी और अपने बालों को खुला रखा है, जिससे उनकी खूबसूरती में चार चाँद लग रहे हैं। मीरा ने वैलेंटाइन्स डे के मौके पर इन तस्वीरों से अपने फैन्स को हैरान कर दिया है। इन तस्वीरों को देखकर फैंस खुद को मीरा की खूबसूरती की तारीफ किए बिना नहीं रोक पा रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग मीरा की इन फोटोज़ को जमकर लाइक कर रहे हैं। खबर लिखे जाने तक मीरा की इन तस्वीरों पर एक लाख से भी ज़्यादा लाइक आ चुके हैं। 

बड़े पर्दे पर करेंगी वापसी 

आपको बता दें कि मीरा जैस्मीन ने अपनी शानदार अदाकारी के दम पर साउथ इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई है। वे मलयालम फिल्मों के अलावा तमिल फिल्मों में भी अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुकी हैं। अब एक्ट्रेस एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी करने के लिए तैयार हैं। मीरा अब निर्देशक साथियान अंतिकाड की मलयालम फिल्म मकल से बड़े पर्दे पर वापसी करेंगी।

प्रमुख खबरें

Commonwealth Games में इशरूप नारंग कांस्य पदक मुकाबले में पहुंची

Gorakhpur: छेड़खानी के विवाद में नौ साल के लड़के की हत्या

दिल्ली में 15 साल बाद Naushad गिरफ्तार, कमीशन एजेंट की हत्या और लूट का था मामला

Donald Trump का दावा, Iran युद्ध खत्म करने के समझौते की बनी रूपरेखा