9 साल पहले ही बन चुकी है कोरोना वायरस पर ये फिल्म, फैलने की वजह बेहद दर्दनाक

By रेनू तिवारी | Mar 16, 2020

पूरी दुनिया इस समय कोरोना वायरस का खतरनाक प्रकोप झेल रही है। चीन से शुरू हुए इस कोरोना वायरस ने देखते ही देखते पुरी दुनिया को अपनी चपेट में ले लिया है। दुनियाभर में लाखों लोग वायरस से संक्रमित है। 5 हजार से ज्यादा लोगों की अबतक मौत हो चुकी है। इस वायरस को कंट्रोल नहीं किया गया तो यह पूरी दुनिया को भी खत्म कर सकता है इतना खतरनाक है। कोरोना से बचने के लिए इस समय लोगों को काफी सावधानियां बरतने के लिए कहा जा रहा है। लोग घर में रहने को मजबूर है। स्कूल, ऑफिस, मॉल बंद कर दिए गये हैं। साथ ही विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इसे महामारी घोषित कर दिया है। 

आज महामारी बनें इस वायरस पर हॅालीवुड में 9 साल पहले ही एक फिल्म बन चुकी है। 2011 में आई इस हॉलीवुड फिल्म का नाम कंटेजियन है। कोरोना के कहर के चलते इस फिल्म की लोगों को एक बार फिर याद आ गई। फिल्म को काफी ज्यादा मात्रा में लोग डाउनलोड कर रहे हैं। इस फिल्म में कोरोना की तरह ही तबाही मचाने वाले वायरस का जिक्र किया गया है।  कोरोना के फैलने के बाद #Contagion ट्रेंड भी कर रहा है। 

इसे भी पढ़ें: आजकल क्या कर रही हैं अपनी तस्वीरों से लोगों का दिल बहलाने वाली पूनम पांडे? देखें तस्वीरें

इस फिल्म की कहानी हूबहू वैसी ही है जैसे की इस समय दुनिया में कोरोना वायरस को लेकर हालात बनें हुए हैं। इस फिल्म में दिखाया गया था कि एक वायरस ने कैसे पूरी दुनिया को हिला दिया था। एक वायरस ने आज के हाल की तरह ही पूरी दुनिया को भयानक स्थिति में ला छोड़ा है। व्यापार ठप हो गये हैं, आर्थिक मंदी आ गई है। 

तेजी से डाउनलोड इस फिल्म की कहानी सुनने के बाद अब लोग इसे डाउनलोड कर रहे हैं। फिलहाल इस समय माहौल ऐसा है कि लोगों के पास फिल्में डाउनलनोड करके देखने के बजाए कोई दूसरा एंटरटेनमेंट का साधन नहीं है। ऐसे में लोग अब इस फिल्म को खोज रहे हैं और देख रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Joshimath में Trans Bharat का Helicopter क्रैश, पायलट समेत 6 लोगों की मौत

नेपाल से जुड़े हैं तार...कॉकरोच जनता पार्टी के नेता सौरव दास पर मद्रास HC का बड़ा एक्शन, जानें सरकार को क्या नोटिस जारी किया

Cyclone Arnab: ओडिशा के गंजाम में 4 रक्षा हेलीकॉप्टरों से गिराए गए 4500 किलो अनाज के पैकेट

फिर बढ़ेगा प्रदूषण, पंजाब में पराली जलाने की घटनाएं हुई दोगुनी, कुल आंकड़ा 1007 पहुंचा