'ये अति है', नूपुर शर्मा के पुतले को फांसी पर लटकाने को लेकर बोले भारत के पूर्व क्रिकेटर वेंकटेश प्रसाद

By अभिनय आकाश | Jun 12, 2022

बीजेपी की निलंबित प्रवक्ता नुपुर शर्मा की विवादित टिप्पणी को लेकर देशभर में प्रदर्शन हो रहे हैं। कई राज्यों में जमतर हंगामा मचा है। वहीं बीते दिनों कर्नाटक के बेलगाम में फोर्ट रोड स्थित मस्जिद के समीप कुछ लोगों ने नुपुर शर्मा के पुतले को सरेआम फंदे से लटका कर फांसी दी। इसके बाद उनके खिलाफ नारेबाजी भी की गई। अब इसको लेकर भारत के पूर्व क्रिकेटर वेंकटेश प्रसाद ने अपनी नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि ये 21वीं सदी में बहुत ज्यादा है। इस तरह की हरकतें आने वाली चीजों का संकेत हो सकती हैं। ये एक से अधिक लोगों के लिए खतरा बन सकती है।

इसे भी पढ़ें: जामा मस्जिद प्रदर्शन मामले में दिल्ली पुलिस का एक्शन, दो लोगों को किया गिरफ्तार

गौरतलब है कि इससे पहले कर्नाटक की सरेआम हुई कट्टरता को बढ़ावा देने वाली इस घटना पर द कश्मीर फाइल्स फिल्म के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने काफी तीखी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने नुपुर शर्मा के खिलाफ इस तरह के प्रदर्शन पर आपत्ति जताते हुए ट्वीट किया। विवेक अग्निहोत्री ने पुर के पुतले की फोटो पोस्ट करते हुए कहा, 'माफ करना दोस्तों यह न तो ईरान है, न इराक है और न ही सीरिया है... यह आज का भारत है। यह आज का पुतला है, अगर फौरन सजा नहीं दी गई, तो जल्द ही इस पुतले की जगह असली लोग होंगे। खिलाफत आंदोलन आज भी जिंदा है।  

प्रमुख खबरें

West Asia संकट के बावजूद Akasa Air की ऊंची उड़ान, 30% कैपेसिटी बढ़ाने का Mega Plan

Infosys की AI से अरबों की कमाई, Nandan Nilekani का बड़ा दावा- Technology नौकरियां नहीं छीनेगी

Vedanta में बड़ी Block Deal से हड़कंप, Share Price 8% लुढ़का, निवेशकों में मची खलबली।

Hockey Thriller: India ने Pakistan को 4-3 से हराया, London में अंतिम पलों तक चला रोमांच।