अभी तो बस शुरुआत है! मोदी ने दे दिया ट्रंप को पहला झटका, रद्द हो गई अरबों की बोइंग डील

By अभिनय आकाश | Aug 08, 2025

अमेरिका की तरफ से भारत पर 50 प्रतिशत का टैरिफ लगाया गया। जिसके बाद भारत ने मुंहतोड़ जवाब दिया है। यूं तो भारत ने समय समय पर ये कहा है कि अमेरिका की तरफ से कोई भी अनैतिक फैसला लिया जाता है तो भारत इसके खिलाफ कदम उठाएगा और कार्रवाई करेगा। अब भारत ने बड़ा फैसला ले लिया है। दरअसल, भारत और अमेरिका के बीच 31 हजार 500 करोड़ की बोइंग डील हुई थी। जिसे भारत ने अब रद्द कर दिया है। 2021 में अमेरिकी विदेश विभाग ने 2.42 बिलियन अमेरिकी डॉलर में छह अतिरिक्त बोइंग पी-8आई समुद्री गश्ती विमानों के मूल सौदे को अपनी मंजूरी दे दी थी, लेकिन आपूर्ति श्रृंखलाओं में व्यवधान और ट्रम्प द्वारा लगाए गए टैरिफ के बाद दरें बढ़ गईं। रक्षा सूत्रों के हवाले से द फाइनेंशियल एक्सप्रेस ने बताया कि भारत ने परियोजना लागत में लगभग 50 प्रतिशत की वृद्धि के कारण सौदे को स्थगित करने का फैसला किया है। रिपोर्ट में आगे दावा किया गया है कि रक्षा मंत्रालय ने रणनीतिक पुनर्मूल्यांकन करने का फैसला किया है और मूल्य वृद्धि, भूराजनीति और रणनीतिक स्वायत्तता जैसे कारक अंतिम निर्णय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

भारत ने 2009 में P-8I अनुबंध पर हस्ताक्षर किए थे

भारत ने 2009 में 2.2 अरब अमेरिकी डॉलर में आठ P-8I विमान खरीदने के लिए एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए थे। 2016 में, भारत ने 1 अरब अमेरिकी डॉलर में चार और ऐसे विमान खरीदने का ऑर्डर दिया था। भारतीय नौसेना हिंद महासागर क्षेत्र की पूरी निगरानी सुनिश्चित करने के लिए लगातार 18 ऐसे विमानों को शामिल करने पर ज़ोर दे रही है।

इसे भी पढ़ें: बहुत बड़ी कीमत चुकानी होगी...अमेरिका पर मोदी का 50 सेकेंड वाला होश उड़ाने वाला बयान

भारत ने टैरिफ को लेकर अमेरिका पर पलटवार किया

भारत ने ट्रंप के टैरिफ को 'अनुचित' बताया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि उनकी सरकार किसानों और मछुआरों के हितों की रक्षा के लिए हर संभव कदम उठाएगी। बाद में उन्हें ब्राज़ील के राष्ट्रपति लुईज़ इनासियो लूला दा सिल्वा का भी फ़ोन आया, जिन्होंने उन्हें अमेरिका द्वारा लगाए जा रहे टैरिफ़ के मामले में अपना समर्थन देने का आश्वासन दिया। पीएम मोदी ने कहा कि  राष्ट्रपति लूला के साथ अच्छी बातचीत हुई। ब्राज़ील की मेरी यात्रा को यादगार और सार्थक बनाने के लिए उनका धन्यवाद। हम व्यापार, ऊर्जा, तकनीक, रक्षा, स्वास्थ्य आदि क्षेत्रों में अपनी रणनीतिक साझेदारी को और मज़बूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

प्रमुख खबरें

RD Burman Birth Anniversary: R.D. Burman के Classic Songs आज भी दिलों पर करते हैं राज, जानें दिलचस्प किस्से

Asian Games में Gold बचाने उतरेंगे Neeraj Chopra, Pakistani खिलाड़ी Arshad Nadeem से होगा महामुकाबला!

US विदेश मंत्री Marco Rubio का ऐलान, Israel-Lebanon ने ऐतिहासिक शांति समझौते पर किए साइन।

Shani Pradosh Vrat 2026: शनि प्रदोष व्रत पर होती है भगवान शिव की भी पूजा