ये मोदी की गुंडागर्दी है...केजरीवाल बोले- मुझे जेल में रखने के लिए पूरी ताकत लगा दी, लेकिन चमत्कार हुआ

By अभिनय आकाश | May 21, 2024

इंडिया गठबंधन और जेएमएस के समर्थन में झारखंड के जमशेदपुर में झारखंड के जमशेदपुर में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि किसी भी अदालत ने हेमंत सोरेन को दोषी नहीं ठहराया है। जांच चल रही है। तो, वह जेल में क्यों हैं? यह मोदी की गुंडागर्दी  है। किसी भी अदालत ने मेरे खिलाफ कोई आदेश नहीं दिया लेकिन मुझे कल जेल में डाल दिया गया, किसी को भी जेल में डाला जा सकता है। केजरीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने मुझे जेल में रखने के लिए पूरी ताकत लगा दी, लेकिन चमत्कार हुआ और मैं आपके सामने हूं। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक, अरविंद केजरीवाल ने इस दावे के समर्थन में हालिया सर्वेक्षण परिणामों का हवाला देते हुए घोषणा की कि आगामी चुनावों में 300 से अधिक सीटें हासिल करके इंडिया ब्लॉक को अगली केंद्र सरकार बनाने का अनुमान है।

इसे भी पढ़ें: Swati Maliwal के जींस-कुर्ते से खुलेंगे राज! फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया

केजरीवाल ने कहा कि  मैं उनसे पूछना चाहता हूं, दिल्ली के लोगों ने हमें 62 सीटें, 56% वोट शेयर देकर हमारी सरकार बनाई, क्या दिल्ली के लोग पाकिस्तानी हैं? केजरीवाल ने कहा कि  पंजाब के लोगों ने हमें 117 सीटों में से 92 सीटें दी हैं, क्या पंजाब के लोग पाकिस्तानी हैं?

प्रमुख खबरें

Pushkar Singh Dhami ने 26 अल्पसंख्यक संस्थानों को दी मान्यता, बाजपुर में 5 मदरसे सील

Asian Games के लिए Sports Ministry ने 503 खिलाड़ियों और 246 अधिकारियों के दल को दी हरी झंडी

Nepal Flood: भारत ने भेजी 5वीं राहत खेप, 166 भारतीय सुरक्षित निकाले गए

Ram Mandir Trust के नए CEO की नियुक्ति पर Akhilesh Yadav ने खड़े किए सवाल