यह धार्मिक स्थानों पर एकत्रित होकर अव्यवस्था पैदा करने का वक्त नहीं है: ए आर रहमान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 02, 2020

चेन्नई। दिग्गज संगीतकार ए आर रहमान ने लोगों से खुद को पृथक रखने की सरकार की सलाह का पालन करने का अनुरोध करते हुए कहा कि कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के मद्देनजर धार्मिक स्थानों पर जुटने से ‘‘अव्यवस्था’’ पैदा होगी। ऑस्कर पुरस्कार विजेता ने यह अपील ऐसे समय में की है जब दिल्ली के निजामुद्दीन (पश्चिम) में तबलीगी जमात का मरकज देश के विभिन्न हिस्सों में कोविड-19 को फैलाने का केंद्र बनकर सामने आया है। मरकज में 1 से 15 मार्च तक हुए धार्मिक आयोजन में हजारों लोगों ने भाग लिया था। बुधवार को टि्वटर पर पोस्ट किए बड़े से बयान में रहमान ने लोगों से ‘‘दयालु और समझदार’’ बनने की अपील की। उन्होंने कहा, ‘‘ईश्वर आपके मन में है (सबसे पवित्र धर्म स्थल) इसलिए धार्मिक स्थानों पर एकत्रित होकर यह अव्यवस्था पैदा करने का वक्त नहीं है। सरकार की सलाह सुनिए। कुछ हफ्तों के लिए खुद को पृथक रखने से आपको कई और साल मिल सकते हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘विषाणु मत फैलाइए और बाकी के लोगों को नुकसान न पहुंचाए। यह बीमारी न केवल आपको आगाह करती है कि आप एक माध्यम है बल्कि यह भी मत मानिए कि आप संक्रमित नहीं हैं। यह झूठी अफवाहों तथा और घबराहट फैलाने का वक्त नहीं है।’’ रहमान ने देश में कई जानों को बचाने के लिए इस वैश्विक महामारी से लड़ रहे स्वास्थ्य देखभाल कर्मियों का भी आभार जताया। 

इसे भी पढ़ें: कोरोना को लेकर सही जानकारी शेयर करना अपराध नहीं, जानें डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट का सरल भाषा में पूरा निचोड़

प्रमुख खबरें

SIA Investigation: वंधामा नरसंहार के 23 कश्मीरी पंडितों को इंसाफ दिलाने के लिए एक्टिव हुई सुरक्षा एजेंसियां

Chandrababu Naidu ने 1107 किमी Kharagpur-Amaravati हाईवे मंजूरी पर जताया आभार

Ayodhya में Sawan में मछली दावत पर बवाल, कांग्रेस नेता ने दिया संवैधानिक अधिकार का हवाला

भारत बनेगा Global Market का सरताज, 2036 तक Affluent Consumers की रेस में जीतेगा