यह लोकसभा चुनाव देश की दशा और दिशा तय करने का चुनाव है: रघुवर दास

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 16, 2019

कटिहार। झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सोमवार को कहा कि यह लोकसभा चुनाव देश की दशा और दिशा तय करने का चुनाव है जिसमें लोगों को यह तय करना है कि वे वंशवाद को चुनेंगे या प्रजातांत्रिक रूप से एक चाय बेचने वाले गरीब के बेटे को चुनेंगे। हफलागंज स्थित उच्च विद्यालय के मैदान में जदयू प्रत्याशी दुलाल गोस्वामी के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए रघुवर दास ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के शासनकाल में देश में सबसे अधिक आतंकी हमले हुए और सबसे ज्यादा घोटाले हुए। 

इसे भी पढ़ें: राष्ट्रीय सुरक्षा पर कांग्रेस के रूख को लेकर देश को गुमराह कर रहे हैं PM: आजाद

उन्होंने आरोप लगाया कि भ्रष्ट कांग्रेसियों ने सेना का भी मनोबल तोड़ने का काम किया। कभी मुम्बई में आतंकी हमला हुआ, कभी ताज होटल पर हमला हुआ, कभी अन्य स्थानों पर ऐसे हमले हुए और कांग्रेस की सरकार आतंकवादियों को जवाब नहीं दे सकी। दास ने कहा कि 2014 में जब चाय बेचने वाले का बेटा देश का प्रधानमंत्री बना तो आतंकवाद का हौसला पस्त हुआ है। पहली बार पुलवामा में हमारे देश के जवानों की शहादत की कायरतापूर्ण घटना के बाद सेना का मनोबल बढ़ा और जबर्दस्त कार्रवाई की । 

प्रमुख खबरें

Pakistan: Imran Khan की रिहाई के लिए PTI का इस्लामाबाद मार्च अब 4 अक्टूबर को होगा

Digital Media: स्कूलों में Smartphone बैन और बच्चों के लिए बने राष्ट्रीय नीति, रिपोर्ट में मांग

Asian Games में MMA पदक विजेता Suchika Tariyal ने सेमीफाइनल के फैसले पर उठाए सवाल

SEBI ने Omaxe और 5 अन्य पर लगाया बैन, 1.92 करोड़ का जुर्माना भी ठोका