PM मोदी के लाल टोपी वाले बयान पर बोले अखिलेश, लाल टोपी और लाल पोटली ही भाजपा को सिखाएगी सबक

By अनुराग गुप्ता | Jan 29, 2022

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश में 10 फरवरी को पहले चरण के लिए मतदान होना है। जबकि 7 मार्च को सातवें चरण के लिए मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे और 10 मार्च को चुनाव परिणाम सामने आएंगे। ऐसे में राजनीतिक दलों के बीच घमासान मचा हुआ है। इसी बीच समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लाल टोपी वाले बयान पर कहा कि यही लाल टोपी और लाल पोटली भाजपा को सबक सिखाएगी। 

समाचार एजेंसी एएनआई के साथ बातचीत में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि यह लाल टोपी और अनाज वाली लाल पोटली ही भाजपा को सबक सिखाएगी। भाजपा को गिराने के लिए किसान तैयार है। हम किसानों से भाजपा को उत्तर प्रदेश से दूर भगाने का अनुरोध करते हैं। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा को 0 सीटें मिलेंगी क्योंकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोग हमेशा के लिए भाजपा का सूरज डूबा देंगे।

सपा प्रमुख ने कहा कि जब कोई पहलवान हारने लगता है तो हाथ-पैर फड़फड़ाता है, कभी काटता है, खरोंचता है या गला घोंटता है... यही तो भाजपा कर रही है... सपा एक ऐतिहासिक जीत की ओर आगे बढ़ रही है। वहीं चुनाव बाद भाजपा के साथ रालोद के गठबंधन की संभावना पर अखिलेश ने कहा कि जयंत चौधरी की रालोद और सपा के बीच गठबंधन लोकसभा चुनाव के बाद से है... इस बार भाजपा अंदर तक हिल गई है तभी तो उन्हें डोर-टू-डोर कैंपेन करना पड़ रहा है।

इसे भी पढ़ें: UP की 100 सीटों पर चुनाव लड़ेगी AIMIM, ओवैसी बोले- योगी और अखिलेश के भीतर मोदी से बड़ा हिंदू बनने की चल रही प्रतियोगिता

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में सात चरणों में मतदान होने वाला है। पहले चरण में 10 फरवरी को 11 जिलों की 58 सीटों पर मतदान होगा। इसमें शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, हापुड़, बुलंदशहर जिले प्रमुख हैं। जबकि दूसरे चरण में 14 फरवरी को 9 जिलों की 55 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा। इन दोनों चरणों में पश्चिमी उत्तर प्रदेश की अधिकांश सीटें कवर हो जाएंगी। जिसको लेकर घमासान मचा हुआ है।

प्रमुख खबरें

Khammam में मछुआरों को बचाने गई SDRF की नावें पलटीं, 10 कर्मी लापता

पंजाब: Parwinder Singh Jhota के अंतिम संस्कार पर बनी सहमति, 22 दिन बाद खत्म हुआ प्रदर्शन

वैश्विक रणनीतिक संघर्ष के केंद्र में है Maritime Sector, IPRD में बोले नौसेना प्रमुख

Iran War का असर Midterm Elections पर पड़ा, Donald Trump ने मानी ईंधन कीमतों से उपजी नाराजगी