Bangladesh की ऐसी दवाई, भारत ने कैसे तबाही मचाई

By अभिनय आकाश | Apr 10, 2025

बांग्लादेश में शेख हसीना की सरकार के जाने के बाद से ही उसके रिश्ते खराब होते जा रहे हैं। हाल ही में बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के सलाहकार मोहम्मद यूनुस ने भारत के पूर्वोत्तर क्षेत्र को लैंड लाक्ड बताते हुए चीन को एक अहम प्रस्ताव दे दिया था। उनके इस बयान की खूब आलोचना हुई। अब बांग्लादेश को लेकर भारत ने बिना किसी शोर मचाए ऐसी दवाई की है, जिसका बांग्लादेश के पास कोई उपाय नहीं होगा। दरअसल, भारत ने बांग्लादेश को दी गई अहम ट्रांस शिपमेंट सुविधा को रद्द कर दिया है। इसके तहत बांग्लादेश के एक्सपोर्ट कार्गो को भारतीय सीमा भूमि शुल्क स्टेशनों, एयरपोर्ट और पोर्ट के जरिए तीसरे देशों तक ले जाने की इजाजत मिली हुई थी। अब भारत की ओर से ये सुविधा रद्द की जा रही है। 

इसे भी पढ़ें: नहीं सुधर रहा बांग्लादेश, PM मोदी से मुलाकात के बाद क्या झूठ फैलाने लगे यूनुस!

हालांकि, नेपाल और भूटान को इस फैसले से छूट दी गई है। उनके निर्यात पर असर नहीं होगा। भारत ने कहा, बीते कुछ समय से इस सुविधा की वजह से हमारे हवाई अड्डों और बंदरगाहों पर अतिरिक्त जमाव हो रहा है। नतीजतन हमारे खुद के निर्यात को लॉजिस्टिक्स में देरी और ऊंची लागत की वजह से बैकलॉग का सामना करना पड़ रहा था। गौरतलब है कि मोहम्मद यूनुस ने हाल ही में चीन की चार दिवसीय यात्रा के दौरान भारत के पूर्वोत्तर क्षेत्र को लैंड लाक्ड बताया था और कहा था कि समुद्र तक उनके पास पहुंचने का कोई रास्ता नहीं है। बांग्लादेश को इस क्षेत्र का प्रमुख गेट वे भी करार दिया था। दक्षिण एशिया में ढाका को महासागर का एक मात्र संरक्षक बताते हुए मुख्य सलाहकार यूनुस ने चीन से अपनी आर्थिक मौजूदगी को बढ़ाने की अपील की थी। हालांकि इस बयान के बाद भारत के प्रधानमंत्री के साथ यूनुस की मुलाकात हुई, जिसको लेकर दोनों देशों के बीच बातचीत सकारात्मक हुई है। लेकिन जिस तरह से भारत ने ये एक्शन लिया है। उससे एक बात साफ है कि भारत ने बिना किसी शोर मचाए ही बांग्लादेश की दवाई करने का फैसला किया है। 

प्रमुख खबरें

F&O Trading में घाटे का डर: SEBI के कड़े नियमों के बाद भी निवेशकों को औसतन ₹1.16 Lakh का भारी Loss

Data Privacy के साथ Meta का नया धमाका, Muse Glimmer AI Model अब सीधे आपके PC पर होगा डाउनलोड और कंट्रोल

ट्रंप मीडिया को $238 Million का भारी घाटा, Bitcoin और Crypto बाजार में गिरावट ने बढ़ाई Donald Trump की टेंशन

Banking Sector में UPI जैसा बदलाव लाएगा AI, कर्ज देने के पुराने तरीके बदलेंगे RBI Governor Sanjay Malhotra