By अनन्या मिश्रा | Jul 17, 2023
लड़कियों को बड़े नाखून काफी पसंद होते हैं। साथ ही वह अपने नाखूनों की खूबसूरती को बनाए रखने के लिए कई तरह के प्रयास करती हैं। पॉलिश करने से लेकर उनको सही आकार देने तक नाखूनों की खूबसूरती को और बढ़ाने का काम करती है। इसलिए लड़कियां अपने नाखूनों पर विशेष ध्यान देती हैं। लेकिन कुछ महिलाओं के नाखून काफी कमजोर होते हैं और उनकी ग्रोथ भी काफी धीमी होती है। अगर आपके साथ भी यह समस्या है तो यह आर्टिकल आपके लिए है।
मॉइस्चराइज करता है यह ऑयल
बता दें कि जोजोबा ऑयल में विटामिन ई, बी-कॉम्प्लेक्स और जिंक और कॉपर जैसे मिनरल्स काफी मात्रा में पाए जाते हैं। जो नाखूनों की ग्रोथ के लिए बेहद जरूरी होती हैं। साथ ही यह एक मॉइश्चराइजर की तरह भी काम करता है और यह नाखूनों पर चढ़ी सूखी परत को दूर करता है। आप जोजोबा ऑयल का उपयोग नाखूनों को हाइ़ड्रेट करने के लिए कर सकते हैं। इससे नाखूनों को मजबूती मिलती है।
सूखी परत बनना
नाखूनों की ग्रोथ में सूखी और खुरदरी क्यूटिकल्स बाधा डाल सकती हैं। जिसकी वजह से हैंगनेल बन सकता है। क्यूटिकल्स को मुलायम बनाने और कंडीशनिंग करने में जोजोबा ऑयल के गुण काफी सहायक होते हैं। इसलिए लिए आप रोजाना क्यूटिकल्स पर नियमित रूप से जोजोबा तेल की मालिश कर सकते हैं। इससे नाखून मॉइश्चराइज होते हैं। इससे नाखून सूखे, फटे या छीलने से बचेंगे।
फंगल इन्फेक्शन
नाखून में फंगल इंफेक्शन होना बेहद आम है। यह नाखूनों की ग्रोथ को कम कर सकता है। वहीं जोजोबा ऑयल में एंटीफंगल गुण पाए जाते हैं। एंटीफंगल गुण संक्रमण से लड़ने में सहायक होता है। नाखूनों पर जोजोबा ऑयल की कुछ बूंदों को नाखूनों के प्रभावित हिस्सों में लगाने से फंगस की समस्या कम होते हैं। लेकिन इस दौरान यह ध्यान रखना चाहिए कि नेल फंगस की समस्या को कम करने के लिए जोजोबा ऑयल का इस्तेमाल करने से पहले एक बार डॉक्टर से जरूर परामर्श कर लें।
नेल बेड की सुरक्षा
नाखूनों की ग्रोथ के लिए जरूरी है कि वह हेल्दी हों। जोजोबा ऑयल नाखूनों की ग्रोथ को बढ़ाने का काम करता है। ऐसे में अगर आप रोजाना नाखूनों से संबंधित कम समस्या में जोजोबा ऑयल का इस्तेमाल करती हैं, तो इससे इनका ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होने के साथ ग्रोथ भी होती है।
ऐसे करें इस्तेमाल
इस ऑयल को लगाने से पहले नाखूनों से नेलपेंट रिमूव कर दें।
फिर गर्म पानी में जोजोबा ऑयल की बोतल को कुछ समय के लिए रख दें।
इससे आपके नाखूनों में अवशोषण होता है।
जोजोबा ऑयल की कुछ बूंदों को ड्रॉपर या रुई में लगाकर नाखूनों की त्वचा पर मालिश करें।
अब सर्कुलर मोशन में अपनी उंगलियों से नाखूनों पर तेल से मसाज करें। इससे बल्ड सर्कुलेशन में सुधार होने के साथ ही अवशोषण में मदद मिलती है और आपके नाखूनों की ग्रोथ होती है।
रात पर इस ऑयल को नाखूनों पर लगाए रहने के बाद सुबह इन्हें साफ कर लें।