Apple के सीईओ टीम कुक को रिप्लेस करने जा रहा है ये व्यक्ति, भारत से है खास नाता

By रितिका कमठान | May 24, 2024

ऐप्पल कंपनी के सीईओ टीम कुक की उम्र 63 वर्ष हो चुकी है, जिसके बाद उनकी रिटायरमेंट को लेकर चर्चा जोरो पर है। कंपनी ने भी उनकी रिटायरमेंट को लेकर अब तक कोई पुष्टि नहीं की है। वहीं माना जा रहा है कि उनकी उम्र हो गई है, ऐसे में वो जल्द ही कंपनी से पदभार छोड़ सकते है।

टीम कुक के पद छोड़ने के बाद ऐपल कंपनी को नया सीईओ मिल जाएगा। हालांकि अभी कंपनी के सामने नया सीईओ चुनने की बड़ी चुनौती भी है। खास बात है कि एप्पल की टॉप हाइआर्की में बीते एक दशक के दौरान काफी कम बदलाव हुए है। एप्पल में अधिकतर अधिकारियों और टॉप पदों को संभाल रहे दिग्गजों की उम्र एक समान ही है। ऐसे में कंपनी को कुछ समय बाद नया सीईओ चुनना होगा। इसके बाद जल्द ही पुरी लीडरशीप में भी बदलाव होने की तैयारी है। अभी ये चर्चा है कि टीम कुक के बाद उनकी जिम्मेदारी किसे सौंपी जाएगी। इस लिस्ट में कई नामों की चर्चा हो रही है।

इस सूची में सबसे पहले जेफ विलियम्स का नाम आता है, जो वर्तमान में कंपनी के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर है। उनकी उम्र भी 60 वर्ष से अधिक है। अगर उनका चयन होता है तो वो भी अधिक समय तक कंपनी के सीईओ नहीं रहेंगे। बीते वर्ष ही ब्लूमबर्ग की ओर से एक लिस्ट जारी हुई थी जिसमें एपल के अगले सीईओ के नाम पर संभावित चर्चा हुई थी। इसमें सबीह खान का नाम भी शामिल था, जो की भारतीय मूल के है। वर्तमान में सबीह खान ऐपल की पूरी सप्लाई चेन को संभाल रहे है। वो कंपनी के एग्जिक्यूटिव टीम का हिस्सा भी है। कंपनी में वो काफी लंबा समय गुजार चुके है।

बता दें कि टीम वर्ष 2011 में एप्पल कंपनी के सीईओ बनाए गए थे। इसके बाद उन्होंने कंपनी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया था। उनके अलावा इस सूची में John Ternus का भी नाम है। इस समय वो कंपनी में हार्डवेयर इंजीनियरिंग चीफ पद पर है। लंबे समय से चर्चा है कि जॉन ही टिम की विरासत को आगे लेकर जाएंगे।

उनके बाद सबीह खान का नाम भी लगातार चर्चा में बना हुआ है। वो ऐप्पल के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट है। वो पहले ही ऐपल की शीर्ष एग्जीक्यूटिव टीम में शामिल है। वर्ष 2019 में उन्होंने ये पद संभाला था। रिपोर्ट्स का कहना है कि अगर सबीह खान को सीईओ नहीं बनाया जाता है तो जेफ विलियम्स को सीईओ और उन्हें सीओओ बनाया जा सकता है।

बता दें कि सबीह खान भारतीय मूल के अमेरिकी है। वो ऐप्पल में सीनियर वाइस प्रेसिडेंट (ऑपरेशन्स) की भूमिका निभा रहे है। ऐप्पल की ग्लोबल सप्लाई चेन की जिम्मेदारी उनपर है। उनका जन्म 1966 में उत्तर प्रदेश के मुराबाद में हुआ था। उन्होंने इकोनॉमिक्स और मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बैचलर डिग्री हासिल की। उन्होंने मैकेनिकल इंजीनियरिंग में ही मास्टर डिग्री भी की। एप्पल कंपनी को उन्होंने वर्ष 1995 में ज्वाइन किया था। वर्ष 2017 में वो कंपनी के सीनियर वाइस प्रेजिडेंट बनाए गए थे। 

प्रमुख खबरें

Messi event controversy के बाद बंगाल में खेल मंत्रालय की कमान संभालेंगी ममता बनर्जी

IPL 2026 नीलामी: यूपी के प्रशांत वीर पर CSK ने लगाया 14.20 करोड़ का बड़ा दांव

IPL 2026 नीलामी: कैमरन ग्रीन बने सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी, KKR ने लगाए 25.20 करोड़

इंडसइंड बैंक में HDFC समूह की एंट्री, भारतीय रिज़र्व बैंक से 9.5% हिस्सेदारी की मंजूरी