WhatsApp ग्रुप के लिए आ रहा है यह दमदार फीचर, यूजर्स को होगा फायदा

By दिव्यांशी भदौरिया | Jul 10, 2024

मेटा स्वामित्व WhatsApp नया फीचर लेकर आने वाला है जो ग्रुप मैसेजिंग को बेहतर बनाएगा और सुरक्षित रहेगा। व्हाट्सएप ग्रुप में नए मेंबर्स को ग्रुप की सभी जानकारी दिखेगी। इससे मेंबर को यह तय करने में आसानी होगी कि वह उस ग्रुप को ज्वाइन करे या नहीं। संदर्भित जानकारी के साथ ग्रुप एक्जिट के लिए भी एक शॉर्टकट बटन दिखेगा। अगर नए मेंबर को ग्रुप पसंद नहीं आया तो वह तुरंत ही इस बटन के जरिए ग्रुप से एक्जिट हो जाएगा।

व्हाट्सएप के इस नए फीचर को ग्रुप सेफ्टी कॉन्टेक्स्ट कार्ड नाम दिया गया है। जब कोई ऐसा यूजर आपको किसी ग्रुप में एड करेगा तो आपकी कॉन्टेक्ट लिस्ट में नहीं है तो आपको यह कॉन्टेक्ट कार्ड दिखेगा जिसमें ग्रुप के बारे में जानकारी होगी। यह कार्ड चैट विंडो में ही दिखेगा।

यह मैसेज दिखेगा

नए अपडेट के बाद जब आपको कोई अनजान शख्स द्वारा किसी ग्रुप में एड किया जाएगा तो आपको 'addes by a non contact' का एक मैसेज भी मिलेगा। इस कार्ड में मेंबर का नाम भी दिखेगा, लेकिन यह तभी संभव है जब मेंबर ने प्रोफाइल सेटिंग में अपना कोई नाम दिया होगा।

प्रमुख खबरें

Crude Oil संकट से बढ़ेगी महंगाई? Petrol-Diesel की मांग घटी, देश की Economy पर मंडराया बड़ा खतरा।

SEBI का ऑपरेशन क्लीन: Financial Fraud के आरोप में Rajesh Exports पर बड़ी कार्रवाई, ट्रेडिंग पर रोक।

Kuwait Drone Attack में भारतीय की मौत, US-Iran तनाव के बीच Middle East में बढ़ा खतरा

French Open में बड़ा उलटफेर, World No.1 Aryna Sabalenka हुईं बाहर, Diana Shnaider सेमीफाइनल में