घाटी के मस्जिदों से जुमे की नमाज के बाद की गई ये खास अपील, आतंक के 32 साल के इतिहास में हुआ ये पहली बार

By अभिनय आकाश | Jun 04, 2022

घाटी में टारगेट किलिंग के बढ़ते मामलों को देखते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने एक हाई लेवल मीटिंग की। इस बीच जम्मू कश्मीर प्रशासन ने फैसला किया है कि घाटी से कश्मीरी प्रवासियों का जम्मू ट्रांसफर नहीं किया जाएगा, बल्कि उन्हें सुरक्षा दी जाएगी। आतंकियों के डर को दरकिनार कर घाटी के लोगों ने एक सुर में अल्पसंख्यक हिन्दुओं और आम लोगों के हत्याओं की कड़ी निंदा की है। साथ ही हर गली-नुक्कड़ और प्रमुख मस्जिदों से नमाज के बाद संदेश दिया गया कि इस्लाम में बेकसूर लोगों की हत्या नामंजूर है।

प्रवासियों को बनाया जा रहा निशाना  

कश्मीर में प्रवासियों को निशाना बनाकर हमले करने के मामले बढ़ते जा रहे हैं। शुक्रवार देर रात शोपियां में आतंकियों ने एक स्कूल के पास काम कर रहे प्रवासी मजदूरों पर ग्रेनेड अटैक किया। इसमें तीन मजदूर घायल हो गए। आतंकियों की तलाश के लिए सुरक्षाबलों ने अभियान चलाया। पुलिस ने बताया, 'मजदूरों की मामूली चोट आई है, इलाके की घेराबंदी कर दी गई है।

विपक्षी दलों ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

कश्मीर से पलायन होने की रिपोर्ट्स का हवाला देते हुए कांग्रेस ने केंद्र सरकार से पूछा है कि वह घाटी में हालात सामान्य करने के लिए क्या कदम उठा रही है। वहीं आम आदमी पार्टी (AAP) कश्मीरी पंडितों के समर्थन में 5 जून को जंतर मंतर पर प्रदर्शन करेगी। आप नेता संजय सिंह ने कहा कि कश्मीरी पंडितो की हत्या की जा रही है। केंद्र सरकार सुरक्षा देने में नाकाम रही है। 

प्रमुख खबरें

Yogi Adityanath बोले राज्यसभा चुनाव से तय हुआ यूपी का नतीजा, 80-20 की लड़ाई फिर शुरू

Kiara Advani और Sidharth Malhotra फिर बनेंगे माता-पिता, सोशल मीडिया पर दी दूसरी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी शेयर की

Sujit Kalkal 2028 Olympics के लिए ग्राउंड गेम और डिफेंस पर बढ़ा रहे हैं ध्यान

सऊदी में पाकिस्तानी सेना की एंट्री, भड़के हूतियों ने दहला डाला पूरा देश!