अफगानिस्तान से वतन वापसी के लिए 24 घंटे काम कर रही है ये स्पेशल टीम!

By निधि अविनाश | Aug 24, 2021

अफगानिस्तान के लोगों को 15 अगस्त एक काले रात की तरह हमेशा याद रहेगी जब तालिबानियों ने राजधानी काबुल पर अपना कब्जा किया। अपनी आजादी के लिए अब लोग अफगानिस्तान को छोड़कर दुसरे देश बसने की फिराक में जुट गए है। काबुल एयरपोर्ट पर लोगों की भीड़ यह साफ दर्शाती है कि तालिबानियों का डर कितना ज्यादा बना हुआ है। महिलाएं और बच्चें अपनी जिंदगी के लिए इधर से उधर भाग रहे है, परिवार अपनी जिंदगी की कमाई की पुंजी को छोड़कर बस अपने देश को छोड़ देना चाहते है। इस बीच अफगानिस्तान में फंसे कई भारतीयों को निकालने में विदेश मंत्रालय की एक टीम 24 घंटे काम में लगी हुई है।

अभी भी अफगानिस्तान में फंसे है 400 भारतीय 

अनुमान लगाया जा रहा है कि अफगानिस्तान में अभी भी 400 भारतीय फंसे हुए है। स्पेशल टीम वापस आ रहे भारतीयो का डेटा तैयार करती है और उनके आवशयक दस्तावेज को तैयार कर एप्लिकेशन को आगे बढ़ाती है। इसकी जानकारी काबुल में पहुंचे भारतीय विमाल को पहुंचाई जाती है। रिपोर्ट के सूत्रों के मुताबिक, अब तक 2000 से ज्यादा कॉल आ गए है और 6000 वॉट्सएप कॉल के जवाब दिए गए है वहीं 1200 से अधिक ई-मेल के जवाब दिए जा चुके है। स्पेशल टीम काबुल एयरपोर्ट पर तैनात अधिकारियों के साथ एयरलिफ्ट ऑपरेशन को लेकर साझेदारी करती है।  

प्रमुख खबरें

Gulf of Oman में गरमाई Geopolitics, अमेरिकी नौसेना को देखते ही प्रतिबंधित टैंकर ने बदला रूट

Champions League: Barcelona के सामने Comeback की बड़ी चुनौती, Atletico से Quarter-final में करो या मरो की जंग।

Grandmaster Harika Dronavalli ने तोड़ी चुप्पी, नमस्ते विवाद पर बोलीं- Social Media पर गलत समझा गया

Asian Wrestling में भारत का गोल्डन डे, Sujit और Abhimanyu ने Gold Medal जीतकर रचा इतिहास