By अनन्या मिश्रा | Jul 21, 2026
दलिया यानी गेंहू के टूटे हुए दाने पोषक तत्वों का खजाना होता है। इनमें फाइबर, विटामिन, प्रोटीन, कैल्शियम और एंटी-ऑक्सीडेंट जैसे तत्व काफी मात्रा में पाए जाते हैं। यह सेहत के लिए अच्छे होते हैं। इसको खाने से डाइजेशन सही रहता है और वेट कम होता है। लेकिन क्या आप जानती हैं कि यह सुपरफूड आपकी सुंदरता को भी बढ़ा सकती है। इसलिए आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको दलिया से बने कुछ ऐसे फेस पैक के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसको फेस पर लगाने से आपका फेस गर्मियों में भी निखरा नजर आएगा।
एलोवेरा जेल- डेढ़ चम्मच
कच्चा दूध- 2 चम्मच
हल्दी- चुटकी भर
एक बॉउल में इन सभी चीजों को मिलाकर एक ओर रख दें।
इसको 5 मिनट बाद फेस पर लगाएं रखें।
कुछ समय बाद फेस वॉश कर लें।
सप्ताह में दो बार इस फेस पैक को लगाएं। आपको जल्द ही फर्क नजर आएगा।
दलिया पाउडर- 1 चम्मच दलिया
नींबू का रस- 1/4 चम्मच
शहद- 1 चम्मच
सबसे पहले एक बाउल में सारी चीजों को मिलाकर पेस्ट बना लें।
इसको 5 मिनट बाद रखने के बाद फेस और गर्दन पर अच्छे से लगाएं।
सूखने के बाद फेस को गुनगुने पानी से धो लें।
सप्ताह में एक बार इस फेस पैक लगाएं।
कुछ ही दिनों में स्किन दमक उठेगी।
आम पका हुआ- आधा
दलिया पाउडर- 1 चम्मच
बादाम का पेस्ट- 1 चम्मच
कच्चा दूध- 1 चम्मच
इन सभी चीजों को मिक्सी में पीसकर एक ओर रख दें।
इसको 5 मिनट रखने के बाद फेस पर अप्लाई करें।
फिर कुछ समय बाद फेस वॉश कर लें।
सप्ताह में दो बार इस फेस पैक को लगाएं, इससे स्किन खिल उठेगी।
दलिया पाउडर- 2 चम्मच
ओट्स पाउडर- 2 चम्मच
नारियल तेल- एक चम्मच
पानी- आवश्यकतानुसार
इन सभी चीजों को एक साथ मिलाकर रख दें।
जब मिश्रण को 10 मिनट हो जाएं, तो फेस और गर्दन पर लगाएं और 5 मिनट बाद धो लें।
सप्ताह में एक बार इसको लगाएं, इससे आपकी स्किन खिल उठेगी।