छत्तीसगढ़ के हर घर में फहराया जाएगा तिरंगा, महिलाओं द्वारा किया जा रहा तैयार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 04, 2022

रायपुर।छत्तीसगढ़ में ‘हर घर झंडा’ कार्यक्रम के तहत राज्य के स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा तैयार किया गया तिरंगा झंडा फहराया जाएगा। जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया,“आजादी के अमृत वर्ष को यादगार बनाने के लिए हर घर झंडा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस पर हर घर झंडा कार्यक्रम के अंतर्गत छत्तीसगढ़ के स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा तैयार किया गया तिरंगा झंडा फहराया जाएगा।” उन्होंने कहा, “इस अभियान को सफल बनाने के लिए छत्तीसगढ़ के सभी जिलों की स्व-सहायता समूह की महिलाएं देश भक्ति की भावना के साथ तिरंगा झंडा तैयार कर रही हैं साथ ही स्वयं को आर्थिक रूप से सशक्त भी कर रही हैं।” उन्होंने बताया, “दंतेवाड़ा जिले की पार्वती स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा तिरंगा झंडा बनाया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली में मंकीपॉक्स का चौथा मामला, नाइजीरियाई महिला पाई गई संक्रमित, देश में कुल मामले बढ़कर 9 हुए

अधिकारियों ने बताया कि महिला समूहों की सदस्यों द्वारा बनाए गए इन झंडों को किफायती दरों पर सी मार्ट के साथ गांव-गांव की उचित मूल्य की राशन की दुकानों पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि स्वतंत्रता के 75 साल पूरे होने के अवसर पर देश भर में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इस महोत्सव के तहत 11 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलेगा। अभियान के दौरान देश के नागरिक अपने-अपने घरों में तिरंगा झंडा फहराकर आजादी का जश्न मनाएंगे। अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों से 11 से 17 अगस्त के मध्य मनाए जाने वाले स्वतंत्रता सप्ताह के दौरान अपने घरों, संस्थानों, दुकानों में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर तिरंगा अभियान को सफल बनाने का आग्रह किया है।

प्रमुख खबरें

दिल्ली के 100 सरकारी स्कूलों में बनेंगे चिकित्सा कक्ष, 5 करोड़ रुपये का बजट तय

Child Safety पर Meta का $17 Billion का बड़ा समझौता, YouTube और Snapchat के लिए बढ़ी बड़ी Tension

शेयर बाजार में मुनाफे का झांसा देकर 20.72 लाख रुपये ठगने वाला बैंक उपप्रबंधक दो साथियों समेत गिरफ्तार

Apple Investors की बंपर कमाई: Tim Cook के कार्यकाल में 25 गुना उछला Share Price और Market Value