पाकिस्तान का ट्रैफिक जाम वाले VIDEO को बताया जा रहा है हिमाचल, जानिए क्या है सच्चाई?

By विजयेन्दर शर्मा | Jul 29, 2021

शिमला। हिमाचल प्रदेश के जिला किन्नौर में पिछले दिनों भारी भूस्खलन की वजह से नौ लोग मारे गये थे उसके बाद सोशल मिडिया में एक विडियो वायरल हो रहा है जिसमें बताया जा रहा है कि  किन्नौर हादसे के बाद सडक पर हजारों वाहन की कतार लगी है व शिमला चंडीगढ  नेशनल हाईवे पर लंबा जाम लगा है विडियो के सामने आते ही हिमाचल आने वाले र्प्यटकों में परेशानी सापफ झलकने लगी और कईयों ने इसी विडियो के आधार पर अपने टूर प्रोग्राम तक कैंसिल करवा लिये प्रदेश सरकार को भी बाकायदा स्पष्टीकरण देना पड़ा, लेकिन प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क ने इस विडियो की जब सच्चाई जानी तो मामला कुछ ओर ही निकला।

इसे भी पढ़ें: हिमाचल विधानसभा का मानसून सत्र दो अगस्त से, 10 दिन तक चलेगा सदन

प्रवक्ता ने बताया कि यह वीडियो भ्रामक और तथ्यों के विपरीत है तथा यह वीडियो हिमाचल प्रदेश से संबंधित नहीं है। उन्होंने कहा कि राज्य में सड़कें खुली हैं और प्रदेश के किसी भी भाग में इस प्रकार की ट्रैफिक जाम जैसी कोई समस्या नहीं है। उन्होंने कहा कि राज्य में पर्यटकों का स्वागत है और सरकार पर्यटकों से कोविड अनुकूल व्यवहार का उचित तरीके से पालन करने का आग्रह करती है।

उन्होंने पर्यटकों से जलाशयों विशेषकर तेज प्रवाह वाली नदियों और नालों के निकट न जाने और पहाड़ों में सावधानीपूर्वक गाड़ी चलाने का आग्रह किया। उन्होंने पर्यटकों से पर्यावरण के प्रति भी जिम्मेदारीपूर्ण रवैया अपनाने को कहा।

प्रमुख खबरें

Commonwealth Games: भारत के 10 बॉक्सर गोल्ड मेडल के लिए उतरेंगे, इतिहास रचने को तैयार!

Kulgam Terror Attack: CM Omar Abdullah ने पीड़ित परिवारों के लिए ₹10 Lakh के Compensation का किया ऐलान

Naseeruddin Shah ने Lifetime Achievement Award ठुकराने की बताई वजह, कहा- अभी मेरा काम पूरा नहीं हुआ

12-13 सितंबर को दिल्ली में ऐसा दिखेगा नजारा, व्हाइट हाउस से लेकर NATO मुख्यालय तक मच जाएगी खलबली!