राजा रघुवंशी की हत्या कराने के पीछे सोनम का असल कारण ये था, भाई ने कहा- नार्को टेस्ट कराओ फिर और सच्चाई उगलेगी...

By रेनू तिवारी | Jun 13, 2025

राजा रघुवंशी की हत्या गुवाहाटी और सोहरा के बीच उनकी पत्नी सोनम और तीन अन्य हमलावरों द्वारा चौथी कोशिश में की गई थी, पुलिस ने गुरुवार को पांचों आरोपियों से पूछताछ के बाद कहा, जिन्होंने इंदौर ट्रांसपोर्टर की हत्या की बात कबूल की है। पूर्वी खासी हिल्स के पुलिस अधीक्षक विवेक सिम ने कहा, "हालांकि हम इस बारे में और जानना चाहते हैं कि वास्तव में पूरी हत्या कैसे हुई, लेकिन उसने कहा कि उसे राजा से शादी करने के लिए मजबूर किया गया था, यही कारण था।"

इसे भी पढ़ें: Raja Raghuvanshi Murder: मेघालय के गाइड अल्बर्ट पीडी ने किया खुलासा, कहा- मैंने दंपत्ति को तीन लोगों के साथ ऊपर चढ़ते देखा

सोनम पर आरोप है कि उसने कुशवाह के साथ मिलकर उसके तीन दोस्तों की मदद से अपने पति की हत्या कराई ताकि उसे रास्ते से हटाया जा सके। देश भर में चर्चा का केंद्र बने हत्याकांड के पांचों आरोपी फिलहाल मेघालय पुलिस की हिरासत में हैं जिनसे पूछताछ के जरिये इस वारदात की कड़ियां जोड़ी जा रही हैं। राजा रघुवंशी के बड़े भाई सचिन रघुवंशी ने इंदौर में कहा, हम चाहते हैं कि मेघालय पुलिस सोनम और कुशवाह का नार्को टेस्ट कराए ताकि मेरे भाई की हत्या का पूरा सच बाहर आ सके।

सचिन ने कहा, सोनम और कुशवाह से मेघालय पुलिस की पूछताछ को लेकर सामने आ रही खबरों से हमें लग रहा है कि दोनों मिलीभगत के तहत एक-दूसरे को इस वारदात का मास्टरमाइंड (मुख्य साजिशकर्ता) बताकर जांचकर्ताओं को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि सोनम और कुशवाह अपने दम पर उनके भाई की हत्या की साजिश को अंजाम नहीं दे सकते थे।

इसे भी पढ़ें: पैनलिस्ट के बयान पर एंकर को क्यों गिरफ्तार किया गया? सुप्रीम कोर्ट ने तेलुगु पत्रकार को जमानत देते हुए पुलिस से किया सवाल

सचिन ने कहा, मुझे लगता है कि हत्याकांड में और लोग भी शामिल हैं जो अब तक मेघालय पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। सोनम और कुशवाह के नार्को टेस्ट से इन लोगों के नाम भी पता चल सकते हैं। राजा रघुवंशी के भाई ने हत्याकांड की विस्तृत जांच की मांग की और यह संदेह भी जताया कि सोनम और कुशवाह के कथित करीबी रिश्ते के बारे में इस महिला के परिवार, खासकर उसकी मां को पहले से पता था, लेकिन इसके बावजूद सोनम पर पारिवारिक दबाव डालकर राजा के साथ उसकी शादी कराई गई।

उन्होंने यह मांग भी की कि राजा रघुवंशी हत्याकांड का मुकदमा फास्ट ट्रैक अदालत में चलाया जाए और इसमें दोषी पाए जाने वाले लोगों को दोहरे आजीवन कारावास की सजा दी जाए। मेघालय के पूर्वी खासी हिल्स जिले के पुलिस अधीक्षक विवेक सायम ने बृहस्पतिवार को पीटीआई- को बताया था कि राजा की हत्या की साजिश 11 मई को सोनम के साथ उनकी शादी से ठीक पहले इंदौर में रची गई थी तथा इसका ‘मास्टरमाइंड’ कुशवाह है, जबकि सोनम ने इस साजिश के लिए सहमति जताई थी।

राजा रघुवंशी हत्याकांड में गिरफ्तार तीन अन्य आरोपियों-विशाल चौहान, आकाश राजपूत और आनंद कुर्मी पर शुरुआत में भाड़े के हत्यारे होने का संदेह जताया गया था, लेकिन मेघालय पुलिस अब इन्हें कुशवाह के दोस्त बता रही है। पुलिस अधीक्षक सायम ने कहा, हत्याकांड में शामिल तीनों युवक कुशवाह के दोस्त हैं जिनमें से एक आरोपी उसका चचेरा भाई है। यह हत्या की सुपारी देने का कोई आम मामला नहीं है, लेकिन साजिश हत्या की ही थी और तीनों युवकों ने अपने दोस्त कुशवाह की मदद के लिए इसे अंजाम दिया था।’’

सायम ने बताया कि कुशवाह ने तीनों युवकों को खर्च के लिए 50,000 रुपये दिए थे। उन्होंने बताया कि राजा रघुवंशी की हत्या की साजिश रचे जाने का सिलसिला फरवरी में इंदौर में शुरू हुआ था और आरोपियों ने इस वारदात के बाद सोनम के फरार होने के तरीके सोचे थे।

 

View this post on Instagram

A post shared by shrasti Raghuwanshi 💫 (@shrasti_raghuwansh)

प्रमुख खबरें

Manik Saha ने पूरा किया वादा: Judo Star Asmita Dey को मिला 10 लाख का Check और अगरतला में अपना घर

Commonwealth Fencing Championship: लागोस में Team India का दबदबा, तीसरे दिन 3 Gold समेत जीते 5 पदक

England Test Captain Joe Root ने खिलाड़ियों पर से हटाया Night Curfew, कहा- अपनी Responsibility खुद समझें Team Members

India vs Sri Lanka Test: Washington Sundar के बाहर होने से Team India की बढ़ी मुश्किलें, लगा बड़ा झटका