Raja Raghuvanshi Murder: मेघालय के गाइड अल्बर्ट पीडी ने किया खुलासा, कहा- मैंने दंपत्ति को तीन लोगों के साथ ऊपर चढ़ते देखा

गाइड अल्बर्ट पीडी ने कहा कि वह पुलिस द्वारा उपलब्ध कराई गई तस्वीरों से उनमें से एक की पहचान कर सका था। अल्बर्ट ने 22 मई को राजा और सोनम रघुवंशी को अपनी गाइड की सर्विस देने के लिए पेश किया था। कपल ने अल्बर्ट को इनकार किया और दूसरा गाइड चुना था अगले दिन, अल्बर्ट पीडी ने उन्हें फिर देखा।
राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में एक और बड़ा खुलासा हुआ है। इस कड़ी में मेघालय के मावलखियात गांव के एक स्थानीय गाइड अल्बर्ट पीडी का बयान भी सामने आया है। गाइड ने बताया है कि उसने राजा और सोनम रघुवंशी को देखा था। वो लोग तीन अन्य लोगों के साथ में दिखाई दिए थे।
गाइड अल्बर्ट पीडी ने कहा कि वह पुलिस द्वारा उपलब्ध कराई गई तस्वीरों से उनमें से एक की पहचान कर सका था। अल्बर्ट ने 22 मई को राजा और सोनम रघुवंशी को अपनी गाइड की सर्विस देने के लिए पेश किया था। कपल ने अल्बर्ट को इनकार किया और दूसरा गाइड चुना था अगले दिन, अल्बर्ट पीडी ने उन्हें फिर देखा, इस बार तीन अज्ञात लोगों के साथ, वे मावलखियात की ओर 3,000 सीढ़ियां चढ़ रहे थे। एएनआई से बात करते हुए, अल्बर्ट ने कहा, "23 मई को, मैंने जोड़े को तीन पुरुषों के साथ ऊपर चढ़ते देखा। पुरुष आगे चल रहे थे, और महिला उनके पीछे थी। वे हिंदी में बात कर रहे थे। मैं पुलिस द्वारा उपलब्ध कराई गई तस्वीरों से संदिग्धों में से एक की पहचान कर पाया हूं।"
पुलिस अधीक्षक (एसपी) विवेक श्याम ने खुलासा किया कि हत्या की साजिश राज कुशवाहा ने रची थी, जिसे हत्या का मास्टरमाइंड बताया गया है। एसपी श्याम ने बताया, "इसका मास्टरमाइंड राज कुशवाह है। सोनम ने इस प्लान में साथ दिया। इसमें शामिल तीन लोग दोस्त हैं, एक राज का चचेरा भाई है। यह कोई कॉन्ट्रैक्ट किलिंग नहीं थी। उन्होंने अपने दोस्त के लिए एहसान के तौर पर ऐसा किया। वे इंदौर में थे, इसलिए फरवरी से ही वे सोनम को गायब करने की योजना बना रहे थे। जब राजा और सोनम की शादी हुई, तो वे कामाख्या देवी मंदिर आए। बाकी चार लोग भी कुछ दिन पहले यहां आए थे। उन्होंने राजा को गुवाहाटी में खत्म करने की योजना बनाई। सोनम ने शिलांग आने का प्लान बनाया।"
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में अतिरिक्त विवरण उजागर करने के लिए आगे की जांच जारी है। इस बीच, पुलिस ने बताया कि बुधवार को अदालत ने राजा रघुवंशी हत्या मामले में सोनम रघुवंशी समेत सभी पांच प्रमुख आरोपियों को आठ दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया।
अन्य न्यूज़